एक्सप्लोरर

जर्मन ओलंपिक चैंपियन लॉरा डालमायर की मौत, पाकिस्तान की लाईला पीक पर चढ़ाई के दौरान हुआ यह भयानक हादसा

ओलंपिक चैंपियन लॉरा डालमायर की पाकिस्तान में पहाड़ पर चढ़ाई करने के दौरान मौत हो गई. लाईला पीक पर चढ़ाई के वक्त गिरती चट्टानों की चपेट में आने से यह भयानक हादसा हुआ.

जर्मनी की दिग्गज बायथलॉन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता लॉरा डालमायर की पाकिस्तान में पहाड़ चढ़ने के दौरान एक दुखद हादसे में मौत हो गई. यह हादसा सोमवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित लाईला पीक (6,096 मीटर) पर चढ़ाई के दौरान हुआ, जब अचानक गिरती चट्टानों की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं. इस हादसे की पुष्टि स्थानीय प्रशासन और जर्मनी में उनकी प्रबंधन टीम ने की है.

बचाव दल ने खोजा शव, साथी पर्वतारोही का क्या हुआ?

गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था. डालमायर का शव इस समय पहाड़ पर ही है, जिसे स्कर्दू शहर लाने की प्रक्रिया जारी है.
लॉरा के साथ पहाड़ पर चढ़ाई कर रही उनकी साथी मारिना ईवा इस हादसे में बच गई हैं. घटना के दौरान उन्होंने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा था, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें बेस कैंप तक सुरक्षित उतारा गया.

हादसा 5,700 मीटर की ऊंचाई पर हुआ

डालमायर की जर्मन प्रबंधन टीम के अनुसार, हादसा लगभग 5,700 मीटर की ऊंचाई पर उस वक्त हुआ, जब वे दोनों पहाड़ पर चढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान अचानक चट्टानों का गिरना शुरू हुआ और लॉरा उसके चपेट में आ गईं. जर्मन ब्रॉडकास्ट संस्था ZDF ने बताया कि उन्हें हादसे में जानलेवा चोटें आई थी.

खेल और समाज सेवा में रहा खास योगदान

लॉरा डालमायर ने 2019 में बायथलॉन से संन्यास लिया था. वह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता (1 गोल्ड, 1 ब्रॉन्ज) थी और सात बार की वर्ल्ड चैंपियन भी रही हैं. खेल से संन्यास के बाद उन्होंने पर्वतारोहण को अपना जुनून बना लिया था और वह अक्सर अपने पर्वतीय अभियानों और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया करती थी.

जर्मनी में शोक की लहर, राष्ट्रपति ने जताया दुख

डालमायर की असामयिक मृत्यु से जर्मनी में गहरा शोक है. राष्ट्रपति फ्रैंक-वॉल्टर स्टेनमायर ने शोक संदेश में कहा, “लॉरा डालमायर न केवल एक असाधारण खिलाड़ी थीं, बल्कि वह जर्मनी की अंतरराष्ट्रीय छवि की प्रतिनिधि भी थी. उन्होंने खेल में अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश की है.”
उन्होंने बताया कि 2018 में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने ही डालमायर को ‘सिल्वर लॉरेल लीफ’, जर्मनी का सर्वोच्च खेल सम्मान, प्रदान किया था.

लाईला पीक: एक जोखिम भरा पर्वतीय अभियान

लाईला पीक को कराकोरम रेंज की सबसे कठिन चोटियों में से गिना जाता है. इसकी ऊंचाई और नुकीला शिखर इसे चढ़ने के लिए तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण बनाते हैं. पर्वतारोहण के लिहाज से यह इलाका बेहद मुश्किल है. यहां मौसम का अचानक बदलना, बर्फीले तूफान और चट्टानों का गिरना आम बात है.

इस इलाके में हाल के दिनों में अत्यधिक मानसूनी बारिशों ने हालात और अधिक खराब कर दिए हैं. पिछले हफ्ते ही पास में स्थित चिलास नामक जगह पर बाढ़ के कारण 20 पाकिस्तानी टूरिस्ट लापता हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget