एक्सप्लोरर

सुरेश रैना ने कहा- मैं भारतीय टीम का नंबर-4 बन सकता हूं, मौके की तलाश है

काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना का कहना है कि वह टीम के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं. वह मौके की तलाश में हैं.

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना का मानना है कि वह अभी भी वनडे और टी-20 टीम में नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. रैना ने आखिरी बार पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए मैच खेला था और टी-20 विश्व कप से पहले टीम में वापसी का प्रयास कर रहे हैं. वर्ष 2020 और 2021 में लगातार दो विश्व कप खेले जाने हैं.

'द हिन्दू' ने गुरुवार को रैना के हवाले से बताया, "मैं भारत के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकता हूं. मैंने पहले भी उस स्थान पर बल्लेबाजी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है. दो विश्व कप खेले जाने हैं और मैं मौके की तलाश में हूं."

भारतीय टीम में नंबर-4 का स्थान लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ समय तक अंबाती रायडू को नंबर-4 पर खिलाने के बाद चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए विजय शंकर को टीम में चुना. शंकर के चोटिल होने के बाद युवा ऋषभ पंत को इस स्थान पर मौका दिया जा रहा है, लेकिन वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

रैना ने कहा, "वह भ्रमित दिखाई देते हैं और अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं. वह सिंगल की तलाश करते हैं, गेंद रोकते हैं और फिर लगता है कि वह चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं." उन्होंने कहा, "किसी को उनसे बात करने की जरूरत है जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों से करते हैं. क्रिकेट एक मानसिक खेल है और पंत को समर्थन की जरूरत है ताकि वह अपना आक्रामक खेल खेल सके. ऐसा लग रहा है कि अभी वह निदेशरें के तहत खेल रहे हैं और यह काम नहीं कर रहा है."

रैना ने यह भी कहा कि धोनी अभी भी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं। उन्होंने कहा, "वह अभी भी फिट है, एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं और अभी भी खेल के सबसे बड़े फिनिशर हैं। टी-20 विश्व कप में भारत के लिए धोनी महत्वपूर्ण साबित होंगे."

यह भी पढ़ें- प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों ने निकाले आंसू, सोशल मीडिया पर बने मजेदार मीम्स सार्क देशों की बैठक में नहीं मिले भारत-पाक विदेश मंत्री, पाकिस्तान ने जयशंकर के भाषण से मुंह चुराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
IND Vs PAK HOCKEY SEMI FINAL 2026: आज भारत-पाकिस्तान महा मुकाबला, अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीतकर कौन बनाएगा फाइनल में जगह
आज भारत-पाकिस्तान महा मुकाबला, अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीतकर कौन बनाएगा फाइनल में जगह
French Open 2026: फाइनल में पहुंचीं मीरा आंद्रीवा, यूक्रेनी खिलाड़ी ने फिर नहीं मिलाया हाथ, फोटो खिंचवाने से भी किया इनकार
फाइनल में पहुंचीं मीरा आंद्रीवा, यूक्रेनी खिलाड़ी ने फिर नहीं मिलाया हाथ, फोटो खिंचवाने से भी किया इनकार
पाकिस्तान दिल्ली में नहीं भेजेगा अपनी टीम, इस चैंपियनशिप के लिए भारत का न्यौता ठुकराया
पाकिस्तान दिल्ली में नहीं भेजेगा अपनी टीम, इस चैंपियनशिप के लिए भारत का न्यौता ठुकराया

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget