एक्सप्लोरर

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए दागा 100वां अंतर्राष्ट्रीय गोल, स्वीडन को 2-0 से मात दी

पुर्तगाल ने रोनाल्डो के गोल की मदद से स्वीडन को 2-0 से मात दी. रोनाल्डो पुर्तगाल की नेशनल टीम के लिए 100 गोल करने वाले पहले फुटबॉल खिलड़ी बने.

स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 100वें अंतर्राष्ट्रीय गोल की मदद से पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले में स्वीडन को 2-0 से हरा दिया. मैच में दोनों ही गोल रोनाल्डो ने किया. इसके साथ ही रोनाल्डो 100 अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले पहले यूरोपियन फुटबालर बन गए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल की टीम रोनाल्डो की वापसी के साथ यहां मैच खेलने के लिए मैदान में उतरी. रोनाल्डो तीन दिन पहले ही पैर की उंगलियों में चोट के कारण पुर्तगाल के टूनार्मेंट के पहले मैच में नहीं खेले थे.

35 वर्षीय रोनाल्डो ने हाफटाइम से कुछ देर पहले ही 45वें मिनट में फ्री-किक के जरिए मैच का पहला गोल दागा. इसके बाद उन्होंने 73वें मिनट में अपना और टीम के लिए दूसरा गोल दागा. रोनाल्डो साथ ही 100 अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबालर बन गए हैं. रोनाल्डो से पहले ईरान के अली देई 109 अंतर्राष्ट्रीय गोल कर चुके हैं.

रोनाल्डो ने इस उपलब्धि के बाद कहा, "मैं 100 गोल करने की उपलब्धि को छूने में सफल रहा और अब मैं रिकॉर्ड (109) के लिए तैयार हूं. यह कदम दर कदम है. मैं जुनूनी नहीं हूं क्योंकि मेरा मानना है कि रिकॉर्ड स्वाभाविक तरीके से आते हैं."

ग्रुप 3 में पुर्तगाल की यह लगातार दूसरी जीत है. उसने घर में पहले मैच में क्रोएशिया को 4-1 से हराया था. अपने तीसरे मैच के लिए पुर्तगाल की टीम अब अक्टूबर में फ्रांस का दौरा करेगी. वहीं, पेरिस में खेले गए एक अन्य मुकाबले में 2018 विश्व कप विजेता फ्रांस ने विश्व कप फाइनल की पुनरावृत्ति करते हुए एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की और 2018 विश्व कप उपविजेता क्रोएशिया को 4-2 से करारी शिकस्त दी.

इस मैच में फ्रांस के पहले मैच के स्टार खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे नहीं खेले थे. एम्बाप्पे कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम से अलग हो गए हैं. अन्य मैचों में बेल्जियम ने आइसलैंड को 5-1 से हराया जबकि डेनमार्क ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला.

IPL 2020: क्रिस गेल की भूमिका में होगा बदलाव, कोच कुंबले ने खोले सारे राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 3 Live Updates: अर्धशतक के करीब भारत, 12 गोल्ड सहित अब तक जीते इतने मेडल
LIVE: अर्धशतक के करीब भारत, 12 गोल्ड सहित अब तक जीते इतने मेडल
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget