एक्सप्लोरर

फ्रेंच ओपन: क्ले कोर्ट के बादशाह नडाल ने फाइनल में बनाई जगह, डोमिनिक से होगी खिताबी जंग

डेल पोट्रो ने पहले सेट में कुछ हद तक नडाल का सामना किया लेकिन दूसरे सेट में नडाल पूरी तरह से अर्जेटीना के खिलाड़ी पर हावी रहे और 5-0 की बढ़त बनाए हुए थे.

पेरिस: क्ले कोर्ट के बादशाह माने जाने वाले वर्ल्ड नंबर-1 राफेल नडाल ने शुक्रवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना ली है. वह अपने 11वें फ्रेंच ओपन खिताब के लिए आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम से मुकाबला करेंगे. मौजूदा विजेता नडाल ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-6 अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. नडाल ने डेल पोट्रो को 6-4, 6-1, 6-2 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है. यह मैच दो घंटे 14 मिनट तक चला.

डेल पोट्रो ने पहले सेट में कुछ हद तक नडाल का सामना किया लेकिन दूसरे सेट में नडाल पूरी तरह से अर्जेटीना के खिलाड़ी पर हावी रहे और 5-0 की बढ़त बनाए हुए थे. इस बीच पोट्रो एक प्वाइंट लेने में कामयाब रहे, लेकिन इससे आगे वह नहीं जा सके. तीसरे सेट में भी डेल पोट्रो लाल बजरी के बादशाह के सामने टिक नहीं सके और हार कर फाइनल में जाने से महरूम रह गए.

फाइनल में नडाल थीम से भिड़ेंगे. क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक को मात देकर उलटफेर करने वाले इटली के टेनिस खिलाड़ी मार्को चेचेहिनाटो अपने विजयी क्रम को सेमीफाइनल से आगे नहीं ले जा पाए और थीम ने उनके सफर को सेमीफाइनल में ही रोक दिया. थीम ने पहली बार किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है.

थीम ने चेचेहिनाटो को 7-5, 7-6 (12-10), 6-1 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया. यह मैच दो घंटे 17 मिनट तक चला. पहले दो सेटों में इटली के खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में सातवीं सीड थीम को अच्छी टक्कर दी, लेकिन थीम से कमतर ही साबित हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget