एक्सप्लोरर

युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के लिए उज्जवल भविष्य: ट्रेंट बोल्ट

मुंबई: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई के दायें हाथ के इस बल्लेबाज का भविष्य उज्जवल है. पृथ्वी ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश की ओर से 66 रन की पारी खेली जिससे टीम ने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड को 30 रन से हराया. बोल्ट ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने सुना कि वह 17 साल का है, मुझे इस पर विश्वास नहीं हुआ. वह काफी अच्छा खेला. मुझे लगता है कि शुरू में गेंद अच्छी स्विंग हो रही थी और ऐसा नहीं लगा कि वह इससे परेशान है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह संभवत: उन कई खिलाड़ियों में शामिल है जिनका भविष्य उज्जवल है, अगर सभी चीजें सही रही तो. लेकिन पहली बार देखकर उससे काफी प्रभावित हूं.’’ मैच में पांच विकेट चटकाने वाले बोल्ट ने कहा कि मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाना निराशाजनक है. इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘यहां के हालात से दोबारा सामंजस्य बैठाना संतोषजनक है. आज दोपहर बाद काफी ज्यादा गर्मी नहीं थी लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाना निराशाजनक है.’’ बोल्ट ने कहा कि पारी की शुरुआत में विकेट हासिल करना महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप पहले पावर प्ले में दो या तीन विकेट हासिल कर लेते हो तो इससे विरोधी टीम पर दबाव डाला जा सकता है और मैच में दबदबा बनाया जा सकता है. लेकिन वे अच्छा खेले.’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि अच्छी टीमों के खिलाफ खेलते हुए गलती की गुंजाइश काफी कम होती है. उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती है कि काफी अच्छी फार्म में चल रही टीम को हराकर उलटफेर करें. आपको हमेशा सटीक होना होगा, गलती की गुंजाइश काफी कम है. बल्लेबाज काफी प्रतिभावान हैं, वे बाउंड्री लगाना पसंद करते हैं और वे आपकी सर्वश्रेष्ठ गेंदों पर भी बाउंड्री लगाने में सक्षम हैं. इसलिए सटीकता होनी चाहिए.’’ मैच में 46 रन देकर एक विकेट चटकाने वाले लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने कहा कि उनके लिए टीम की जीत अधिक महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और विकेट भी हासिल कर रहा हूं. यह महत्वपूर्ण है कि टीम जीत रही है.’’ आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में टेस्ट खेलने वाले कर्ण का मानना है कि उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा है. उन्होंने कहा, ‘‘एडिलेड टेस्ट में खेलना अतीत की बात है. व्यक्ति अपनी गलतियों से सीखता है और मैं अपनी गेंदबाजी पर काम करने और विविधता लाने का प्रयास कर रहा हूं. पिछले दो साल में मेरे अंदर काफी बदलाव (गेंदबाज के रूप में) आया है और मैंने (नरेंद्र) हिरवानी तथा अन्य कोचों से बात की.’’ इस बीच ग्रोइन में चोट लगा बैठे न्यूजीलैंड के आलराउंडर टाम एस्टल का अगले 24 घंटे में आकलन किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget