एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: ओलंपिक्स में किस भारतीय ने जीते हैं सबसे ज्यादा मेडल? 60 साल से कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

Indian Athlete with Most Olympic Medals: ओलंपिक खेलों में भारत के लिए सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला एथलीट एक ऐसे खेल से है, जिसमें भारत ने कुल 12 मेडल जीते हैं.

Indian Athlete with Most Olympic Medals: पूरे विश्व में इन दिनों पेरिस ओलंपिक्स 2024 की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें भारत के 120 से भी अधिक एथलीट्स दावेदारी पेश करने वाले हैं. इस बार नीरज चोपड़ा से लेकर पीवी सिंधू और चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रेड्डी की जोड़ी से भी मेडल की पूरी उम्मीदें हैं. मगर ओलंपिक खेलों का इतिहास एक सदी से भी पुराना रहा है और 1947 में आजादी मिलने से पूर्व भी भारत ने खूब सारे मेडल जीते थे. क्या आप जानते हैं कि वह कौन सा भारतीय एथलीट है जिसने सबसे ज्यादा ओलंपिक मेडल जीते हैं?

उधम सिंह ने जीते 4 पदक (फील्ड हॉकी)

फील्ड हॉकी की ओलंपिक खेलों में एंट्री 1908 में हुई थी. मगर भारत के ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले एथलीट उधम सिंह हैं, जिन्होंने 3 स्वर्ण और एक रजत पदक समेत ओलंपिक में कुल 4 मेडल जीते. उधम सिंह भारतीय हॉकी टीम के लिए सेंटर फॉरवार्ड पोजीशन पर खेलते थे और उन्होंने 1952 में अपना पहला ओलंपिक पदक जीता. उसके बाद भारत ने 1956 में अपने स्वर्णिम सफर को जारी रखा, लेकिन 1960 में भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था. उधम सिंह लगातार 3 ओलंपिक में 3 पदक जीत चुके थे. उधम सिंह ओलंपिक में आखिरी बार भारतीय टीम के ईईए 1964 में खेले और इस बार उन्होंने अपनी टीम को स्वर्ण पदक जिताने में अहम योगदान दिया. आज 60 साल बाद भी इस मामले में उधम सिंह को कोई पीछे नहीं छोड़ पाया है .

ब्रिटिश राज में भी एक एथलीट ने जीते 4 पदक

बता दें कि 1947 से पूर्व जब भारत और पाकिस्तान अलग नहीं हुए थे, तब एथलीट ओलंपिक्स में ब्रिटिश एंपायर का प्रतिनिधित्व किया करते थे. चूंकि फील्ड हॉकी में दक्षिण एशियाई देशों ने दबदबा बनाया हुआ था और उस समय अंग्रेज, भारतीय और आज के पाकिस्तानी भी एक ही टीम से खेला करते थे. उधम सिंह के अलावा लेसली क्लॉडियस भी फील्ड हॉकी से जुड़े हुए थे. उन्होंने भारत में ब्रिटिश एंपायर का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 4 मेडल अर्जित किए थे, जिनमें 3 स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल रहा. क्लॉडियस ने 1948 से लेकर 1960 के बीच ये 4 पदक जीते थे.

यह भी पढ़ें:

नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल पर खतरा, क्या पेरिस ओलंपिक्स में लहराएंगे परचम; जानें क्या कहती है रिकॉर्ड बुक?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget