एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics: भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, ओलंपिक की विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाएंगे दम

तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान और अचंता शरत कमल, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और बीसाई प्रणीत और जिम्नास्ट प्रणति नायक समेत सभी दिग्गजों ने आज से अभ्यास शुरू किया.

Olympic Games Tokyo 2020: भारतीय खिलाड़ियों ने कोरोना महामारी के बीच आयोजित किये जा रहे ओलंपिक खेलों में देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये सोमवार से अभ्यास शुरू कर दिया. भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था कोविड-19 से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार की सुबह खेल गांव पहुंचा था. 

तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास, टेबल टेनिस के खिलाड़ी जी साथियान और अचंता शरत कमल, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और बीसाई प्रणीत और भारत का प्रतिनिधित्व कर रही एकमात्र जिम्नास्ट प्रणति नायक ने सोमवार को अभ्यास शुरू कर दिया. 

तीरंदाजी युगल अतनु और दीपिका ने सुबह युमेनोशिमा पार्क में अभ्यास किया जबकि साथियान और शरत कमल ने भी ओलंपिक पदक जीतकर इतिहास रचने के लिये तैयारियां शुरू कीं. जिम्नास्ट प्रणति ने भी कोच लक्ष्मण मनोहर शर्मा की देखकर में आज सुबह अभ्यास शुरू कर दिया. 

बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू और प्रणीत ने एक ही कोच पार्क ताइ सुंग की देखरेख में अभ्यास किया जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी की युगल जोड़ी अपने कोच मैथियास बो के साथ कोर्ट पर पहुंची. वी सरवनन सहित नौकायन दल के खिलाड़ियों ने रविवार से ही अभ्यास शुरू कर दिया था. सरवनन (पुरुष लेजर वर्ग) के अलावा नेत्र कुमानन, केसी गणपति और वरुण ठक्कर सभी पिछले सप्ताह यहां पहुंच गये थे. वे तोक्यो खेलों में नौकायन स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. 

शनिवार को तोक्यो पहुंचने वाले रोवर्स अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने भी मुख्य राष्ट्रीय कोच इस्माइल बेग की देखरेख में रविवार को सी फोरेस्ट वाटरवे में अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. ये दोनों पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे. 

भारत का 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल भी सोमवार को शूटिंग रेज पर गया. आयोजन समिति ने पहले जो दिशानिर्देश तय किये थे उनके अनुसार भारत से जाने वाले खिलाड़ियों को तीन दिन के अनिवार्य क्वारंटीन पर रहना था लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया जिससे खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget