एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics: भारत की नौकायन टीम का शानदार प्रदर्शन, लाइटवेट डबलस्कल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Tokyo Olympics: अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय जोड़ी पुरूषों की नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रही. उन्होंने 6:51.36 का समय निकाल सेमीफाइनल में जगह बनाई. 

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक के तीसरे दिन भारत की पुरुष नौकायन टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय जोड़ी ने पुरूषों की नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय जोड़ी ने 6:51.36 का समय निकाल कर अगले दौर में जगह बनाई. 

इस रेस में अर्जुन बोअर की और अरविंद स्ट्रोकर की भूमिका में थे. शुरुआत में 1000 मीटर तक भारतीय जोड़ी चौथे स्थान पर चल रही थी. हालांकि इसके बाद टीम ने रफ्तार पकड़ी और रेस में तीसरा स्थान हासिल किया. 

हीट मुकाबलों में चूक गई थी भारतीय जोड़ी 

इससे पहले कल दूसरी हीट में उतरी भारतीय जोड़ी छह टीमों की स्पर्धा में 6:40.33 का समय निकालकर पांचवे स्थान पर रही थी और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी. हालांकि इस इवेंट में निचली रैंकिंग की टीमों को रेपेशाज दौर से क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलता है.

अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय जोड़ी टोक्यो में ही आयोजित एशिया/ओसियाना कॉनटिनेंटल क्वालिफाइंग रेगाट्टा (Asia/Oceania Continental Qualifying Regatta ) टूर्नामेंट की फाइनल रेस में दूसरे स्थान पर रही थी. अपने इस प्रदर्शन के दम पर ही उन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था.

ये हैं इस खेल के नियम 

नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स वर्ग में दो खिलाड़ी एक नाव में होते हैं और दो दो चप्पू का इस्तेमाल करते हैं. हर पुरूष प्रतिभागी का अधिकतम वजन 72.5 किलो और औसत वजन 70 किलो होना चाहिये. महिला वर्ग में अधिकतम वजन 59 किलो और औसत 57 किलो होता है.

यह भी पढ़ें 

Tokyo Olympics: तीसरे दिन भारत की निराशाजनक शुरुआत, मेडल होप मनु भाकर क्वालिफाइंग राउंड में ही हुईं बाहर

India vs Sri Lanka: पहले टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जानिए धवन के साथ कौन करेगा ओपनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget