एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल की हार से नाखुश हैं लवलीना, कहा- जैसा सोचा था वैसा नहीं कर पाई

Tokyo Olympics 2020: लवलीना भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाना चाहती थी. लेकिन सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा.

Tokyo Olympics 2020: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगेहन ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है. 69 किलोग्राम इवेंट में तुर्की की बुसेनाज ने लवलीना को सेमीफाइनल मुकाबले में मात दी. लवलीना ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की है. लेकिन लवलीना सेमीफाइनल मुकाबले में अपने प्रदर्शन से थोड़ी नाखुश भी हैं.

लवलीना ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में कहा है कि वह सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थीं. लवलीना ने कहा, ''मेडल जीतकर अच्छा लग रहा है. लेकिन जितना सोचा था उतना नहीं हो पाया. फिर भी मेडल मिला, देश के लिए मैं मेडल हासिल कर पाई. इसे लेकर मैं खुश हूं.''

लवलीना की नज़रें टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल पर थी. लेकिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में लवलीना का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों के साथ हुआ. लवलीना ने एबीपी न्यूज से अपनी तैयारियों के बारे में भी बात की है.

कोरोना वायरस की वजह से तैयारी प्रभावित हुई

लवलीना ने कहा, ''तैयारी में तो परेशानी का सामना करना पड़ा. कोविड का टाइम चल रहा है बहुत ज्यादा दिक्कत सामने थी. लेकिन मेरा मकसद ओलंपिक में मेडल जीतने का था. इसी मकसद के साथ ट्रेनिंग की थी. ओलंपिक महत्वपूर्ण था और हमने उसके लिए पूरी तैयारी की थी. पुणे और इटली में हमने अच्छी तैयारी की.''

लवलीना भारत की ओर से ओलंपिक खेलों के इतिहास में मेडल जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं. 69 किलोग्राम कैटेगरी में हालांकि लवलीना ने भारत के लिए पहला मेडल हासिल किया है. असम की रहने वाली लवलीना ने कोरोना वायरस को मात देते हुए ओलंपिक का सफर तय किया और भारत की झोली में टोक्यो ओलंपिक का तीसरा मेडल डाल दिया.

लवलीना ने ओलंपिक खेलों में अपना पहला मेडल देश के नाम समर्पित किया है. लवलीना को उम्मीद है कि वह अगले ओलंपिक में भी भारत की झोली में एक और मेडल जरूर डालेंगी.

IND Vs ENG: रविंद्र जडेजा और सिराज को बैठना पड़ सकता है बाहर, ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget