एक्सप्लोरर

PV Sindhu Reaction: ऐतिहासिक जीत के बाद टोक्यो ओलंपिक विजेता पीवी सिंधु की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Tokyo Olympic 2020: सिंधु ने चीनी खिलाड़ी जियाओ हे बिंग को हराकर टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वे बैडमिंटन में लगातार दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं.

PV Sindhu Reaction: भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को चीन की जियाओ हे बिंग को हराकर टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बन गईं हैं. सिंधु ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और जीत हासिल की. इस जीत के बाद पीवी सिंधु ने कहा कि ऐसा करने के लिए उन्होंने सालों तक कड़ी मेहनत की. 

जानें क्या बोलीं सिंधु
मेडल जीतने के बाद पीवी सिंधु ने कहा, "इतने सालों तक कड़ी मेहनत की. मुझे लगता है कि मैंने वास्तव में अच्छा किया है. मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं चल रही थीं- क्या मुझे खुशी होनी चाहिए कि मैंने कांस्य जीता या दुखी होना चाहिए कि मैंने फाइनल में खेलने का अवसर खो दिया?" उन्होंने कहा, "मेरे परिवार ने मेरे लिए कड़ी मेहनत की और बहुत प्रयास किया, इसलिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं. भारतीय प्रशंसकों ने मुझे अपना प्यार और समर्थन दिया और मैं उन सभी की बहुत आभारी हूं. वास्तव में यह लंबा सफर था, लेकिन मुझे धैर्य और शांत रहना था. आगे बढ़ने के बावजूद मैंने आराम नहीं किया."

क्या बोले कोच

भारतीय बैडमिंटन के मुख्य राष्ट्रीय कोच पी गोपीचंद ने पीवी सिंधु को उनके लगातार दूसरे ओलंपिक पदक पर बधाई देते हुए शानदार खिलाड़ी बताया. उन्होंने कहा, "यह सब सिंधु, सभी कोच और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत का नतीजा है. मैं खेल मंत्रालय, साई और बीएआई को भी धन्यवाद देना चाहता हूं."

ऐसा रहा सिंधु का मैच

भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को चीन की जियाओ हे बिंग को 52 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-15 से हराया. सिंधु ने पहले गेम से ही पकड़ मजबूत बनाए रखी और चीनी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. यह मुकाबला काफी कड़ा रहा और चीनी खिलाड़ी ने भी अच्छा खेल दिखाया. 

यह भी पढ़ेंः Hockey India Enters Semi-Finals: भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में 41 साल बाद पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget