एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा समेत कई एथलीट ने किया पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई, यहां देखें पूरी लिस्ट

Olympics 2024: इस बार पेरिस में होने वाले ओलंपिक में भारत से जाने वाले एथलीट की संख्या बढ़ने वाली है. आइए हम आपको अभी तक क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों की लिस्ट दिखाते हैैं.

Paris Olympics 2024: ओलंपिक के पिछले कुछ सीज़न में भारतीय एथलीट्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के कुल 124 एथलीट ने भाग लिया था, जो अपने देश द्वारा भेजा गया, अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल था. भारत ने ओलंपिक 2020 में कुल 7 मेडल जीते थे, जिसमें नीरज चोपड़ा ने जैवलीन थ्रो गेम में गोल्ड मेडल जीता था, और वहीं से उनका नाम भारत का बच्चा-बच्चा जानने लगा था. अब बारी पेरिस ओलंपिक की है, जिसका आयोजन 2024 में किया जाएगा.

इस ओलंपिक सीज़न में भारत अपने मेडल्स की संख्या को बढ़ाने के लिए अपने एथलीट की संंख्या को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. ट्रैप शूटर भवानीश मेंदीरत्ता ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला कोटा स्थान जीता और भारत से पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने. रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी और अक्षदीप सिंह एथलेटिक्स श्रेणी में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय थे. आइए हम आपको उन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं.

पेरिस ओलंपिक में जाने वाला भारतीय दल

1. भवनीश मेंदीरत्ता, शूटिंग,  पुरुष ट्रैप, कोटा

2. रुद्रंक्ष पाटिल, शूटिंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, कोटा

3. स्वप्निल कुसाले, शूटिंग, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन, कोटा

4. अखिल श्योराण, शूटिंग, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन, कोटा

5. मेहुली घोष, शूटिंग, महिला 10 मीटर एयर राइफल, कोटा

6. सिफ्त कौर समरा, शूटिंग, महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन, कोटा

7. राजेश्वरी कुमारी, शूटिंग, महिला ट्रैप, कोटा

8. अक्षदीप सिंह, एथलेटिक्स, पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक, डायरेक्ट क्वालीफाई किया

9. प्रियंका गोस्वामी, एथलेटिक्स महिला 20 किमी रेस वॉक, डायरेक्ट क्वालीफाई किया

10. विकास सिंह, एथलेटिक्स, पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक, डायरेक्ट क्वालीफाई किया

11. परमजीत बिष्ट, एथलेटिक्स, पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक, डायरेक्ट क्वालीफाई किया

12. मुरली श्रीशंकर, एथलेटिक्स, पुरुषों की लंबी कूद, सीधी क्वालीफाई किया

13. अविनाश सेबल, एथलेटिक्स, पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़, डायरेक्ट क्वालीफाई किया

14. नीरज चोपड़ा, एथलेटिक्स, पुरुष जेवलीन थ्रो, डायरेक्ट क्वालीफाई किया

15. पारुल चौधरी, एथलेटिक्स, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़, डायरेक्ट क्वालीफाई किया

16. अंतिम पंघल, बॉक्सिंग, महिलाओं का 53 किलोग्राम, कोटा

17. निकहत ज़रीन, बॉक्सिंग, महिला 50 किलोग्राम, कोटा

18. प्रीति पवार, बॉक्सिंग, महिला 54 किलोग्राम, कोटा

19. परवीन हुडा, बॉक्सिंग, महिला 57 किलोग्राम, कोटा

20. लवलीना बोरगोहेन, बॉक्सिंग, महिला 75 किलोग्राम, कोटा

21. किशोर जेना, एथलेटिक्स, पुरुष जेवलीन थ्रो, डायरेक्ट क्वालीफाई किया

22. टीम इंडिया हॉकी पुरुष, हॉकी, डायरेक्ट

23. सरबजोत सिंह, शूटिंग, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल, कोटा

24. अर्जुन बाबुता, शूटिंग, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल, कोटा

25. तिलोत्तमा सेन, शूटिंग, महिला 10 मीटर एयर राइफल, कोटा

यह भी पढ़ें: बुमराह ने लेफ्ट हैंड से तो जडेजा ने राइट हैंड से की गेंदबाजी, कोहली भी करते दिखे बॉलिंग; टीम इंडिया ने अनोखे ढंग से किया अभ्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget