एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024 Shooting: तीसरा मेडल जीतने से चूकने के बाद मनु भाकर बोलीं- मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन...

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. लेकिन देश को उनसे एक और पदक की उम्मीद थी. हालांकि, मनु पेरिस ओलंपिक में तीसरा मेडल जीतने से चूक गईं.

Paris Olympics 2024 Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 का आठवां दिन देशवासियों के लिए बेहद खास था. इस दिन युवा निशानेबाज मनु भाकर का महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल का फाइनल मुकाबला था, जिनसे देश को काफी उम्मीदें थीं. सभी को लग रहा था कि मनु भाकर इस इवेंट में भी देश के लिए पदक जीत कर आएंगी. हालांकि, वह सिर्फ एक स्थान से पदक से चूक गईं. इसके बाद मनु भाकर थोड़ी भावुक नजर आईं. मनु भाकर इस इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं.

वेरोनिका मेजर के साथ शूट-ऑफ में हारी मनु भाकर
मनु भाकर का सफर तब खत्म हुआ जब वह हंगरी की पूर्व विश्व रिकॉर्ड धारक वेरोनिका मेजर के साथ शूट-ऑफ में हार गईं. दोनों के 28-28 अंक थे. दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि फ्रांस की कैमिल जेड्रेजेव्स्की दूसरे स्थान पर रहीं. हंगरी की वेरोनिका मेजर तीसरे स्थान पर रहीं.

हार के बाद भावुक दिखीं मनु भाकर
मनु भाकर के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही थी, क्योंकि वह इतिहास रचने का मौका चूक गईं. उन्होंने प्रसारक जियो सिनेमा से बातचीत में कहा, “मैं फाइनल में बहुत नर्वस थी. हमेशा अगली बार होता है और मैं पहले से ही उसका इंतजार कर रही हूं लेकिन मैंने अपनी पूरी कोशिश की. मैंने शांत रहने की कोशिश की और अपना बेस्ट देने का प्रयास किया, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था. चौथा स्थान अच्छी स्थिति नहीं है.”

पेरिस 2024 में दो पदक जीत चुकी हैं मनु भाकर
मनु भाकर ने ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतकर देश के लिए एक खास रिकॉर्ड बनाया है. वह ओलंपिक निशानेबाजी स्पर्धा में देश के लिए पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं. इसके अलावा वह आजादी के बाद से एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी बन गई हैं. मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता. इसके अलावा मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में एक और कांस्य पदक अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें:
Manu Bhaker: किराए पर पिस्टल लेकर खेला था नेशनल, वीरेंद्र सहवाग से सीखा क्रिकेट... मनु भाकर की कहानी कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget