एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024 Day 8: मनु भाकर लगाएंगी निशाना, आज भारत की झोली में आ सकते हैं 4 गोल्ड, जानें पूरा शेड्यूल

Day 8 Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी 03 अगस्त, शनिवार को 8वां दिन होगा. आज भारत की झोली में एक या दो नहीं, बल्कि 4 गोल्ड मेडल आने की उम्मीद है.

Paris Olympics 2024 Day 8 India's Schedule: पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में आज यानी 03 अगस्त को 8वां दिन होगा. इससे पहले यानी 7वें दिन भारत के हाथ तीरंदाजी में बड़ी असफलता लगी थी. तीरंदाजी में धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भगत की मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला हार गई थी. वहीं आज भारत की झोली में कुल चार गोल्ड मेडल आनी की उम्मीद दिख रही है. पहला गोल्ड तो शूटिंग में मनु भाकर ला सकती हैं. 

मनु भारकर अब तक इस ओलंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं और इस बार उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाई जा रही है. 25 मीटर वुमेंस पिस्टल के फाइनल में मनु गोल्ड पर निशाना लगाना चाहेंगी. मुकाबले के लिए मनु दोपहर में 1 बजे से एक्शन में दिखाई देंगी. 

इसके अलावा वुमेंस इंडिविजुअल तीरंदाजी में भजन कौर और दीपिका कुमारी गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगा सकती हैं. हालांकि महिला भारतीय तीरंदाजों को गोल्ड या ब्रॉन्ज पर निशाना लगाने के लिए पहले क्वालीफाई करना पड़ेगा. फिर तीसरे मेडल की उम्मीद स्कीट शूटिंग में अनंतजीत सिंह नरुका से होगी. अगर अनंतजीत सिंह मेंस स्कीट के फाइनल में क्वालीफाई करते हैं, तो वह मेडल ला सकते हैं. बाकी दिन के चौथे मेडल की उम्मीद एथलेटिक्स के मेंस शॉटपुट में तजिंदरपाल सिंह तूर से की जा सकती है. हालांकि तजिंदरपाल सिंह तूर को गोल्ड जीतने के लिए पहले फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई करना होगा. 

पेरिस ओलंपिक में आज (03 अगस्त) भारत का शेड्यूल

शूटिंग

वुमेंस स्कीट क्वालिफिकेशन दिन 1 - रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान - दोपहर 12:30 बजे

मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन दिन 2 - अनंतजीत सिंह नरूका - दोपहर 12:30 बजे

वुमेंस 25 मीटर पिस्टल फाइनल - मनु भाकर - दोपहर 1:00 बजे

मेंस स्कीट फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 7:00 बजे. 

गोल्फ

मेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले राउंड 3 - शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर - दोपहर 12:30 बजे. 

तींरदाजी

वुमेंस इंडिविजुअल राउंड ऑफ 16 - दीपिका कुमारी बनाम मिशेल क्रोपेन (GER) - दोपहर 1:52 बजे

वुमेंस इंडिविजुअल राउंड ऑफ 16 - भजन कौर बनाम डायनंदा चोइरुनिसा (INA) - दोपहर 2:05 बजे

वुमेंस इंडिविजुअल क्वार्टरफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 4:30 बजे

वुमेंस इंडिविजुअल सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 5:22 बजे

वुमेंस इंडिविजुअल कांस्य पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 6:03 बजे

वुमेंस इंडिविजुअल स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 6:16 बजे. 

सेलिंग

मेंस डिंगी रेस 5 - विष्णु सरवनन - दोपहर 3:45 बजे

मेंस डिंगी रेस 6 - विष्णु सरवनन - रेस 5 के बाद

वुमेंस डिंगी रेस 4 - नेत्रा कुमानन - दोपहर 3:35 बजे

वुमेंस डिंगी रेस 5 - नेत्रा कुमानन - रेस 4 के बाद

वुमेंस डिंगी रेस 6 - नेत्रा कुमानन - रेस 5 के बाद. 

बॉक्सिंग

मेंस 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल - निशांत देव बनाम मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज़ - रात 12:18 बजे (4 अगस्त). 

 

ये भी पढ़ें...

Olympics 2024: लक्ष्य सेन की सेमीफाइनल में एंट्री, ओलंपिक्स इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget