एक्सप्लोरर

Olympics 2024: लक्ष्य सेन की सेमीफाइनल में एंट्री, ओलंपिक्स इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय

Lakshya Sen Reaches Semifinal Badminton Olympics 2024: भारतीय बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स प्रतिस्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं.

Lakshya Sen Reaches Semifinal Badminton Olympics 2024: लक्ष्य सेन, पेरिस ओलंपिक्स की पुरुष सिंगल्स स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. उन्होंने चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराकर ऐतिहासिक कारनामा किया है. उनसे पहले ओलंपिक्स के इतिहास में कोई भारतीय खिलाड़ी पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाया था. बताते चलें कि ओलंपिक्स 2024 में अब लक्ष्य ही बैडमिंटन में भारत की आखिरी पदक की उम्मीद बचे हैं और वे पदक पक्का करने से महज एक कदम दूर हैं.

चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन फिलहाल पुरुष सिंगल्स कैटेगरी में दुनिया के नंबर-12 बैडमिंटन प्लेयर हैं. लक्ष्य पहला गेम 19-21 के बेहद करीबी अंतर से हार गए थे, लेकिन उन्होंने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की और 21-15 के अंतर से एक-एक की बराबरी की. उसके बाद सबकी नजरें तीसरे गेम पर जा टिकी थीं, जहां गेम के पहले हाफ तक दोनों लगभग बराबरी पर चल रहे थे. लेकिन आखिरी गेम का दूसरा हाफ पूरी तरह लक्ष्य के नाम रहा, जिसमें उन्होंने 21-12 से आसान जीत दर्ज करके इतिहास रचा है.

अब तक एचएस प्रणय, किदाम्बी श्रीकांत और परुपल्ली कश्यप वे तीन खिलाड़ी थे, जिन्होंने ओलंपिक्स में भारत के लिए पुरुष सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन लक्ष्य के अलावा कोई भी क्वार्टरफाइनल की रेखा को पार नहीं कर सका था. अब लक्ष्य का सामना विक्टर एक्सेलसन और कीन यो लोह के मैच के विजेता से होगा. खासतौर पर लक्ष्य का रिकॉर्ड विक्टर के खिलाफ बहुत खराब है. भारतीय बैडमिंटन स्टार को विक्टर के खिलाफ आज तक 8 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत मिली है.

बता दें कि पिछले 3 ओलंपिक से लगातार भारत बैडमिंटन में पदक जीतता रहा है और अब लक्ष्य सेन इस परंपरा को जारी रखने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. 2012 लंदन ओलंपिक्स में साइना नहवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 2016 रियो ओलंपिक्स में पीवी सिंधु ने सिल्वर और सिंधु ने ही 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था. बैडमिंटन में भारत की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब लक्ष्य सेन के हाथों में है.

यह भी पढ़ें:

Paris Olympics 2024: कोई 7 महीने की प्रेग्नेंट तो किसी का छूटा वतन... बेमिसाल है इन ओलंपियंस का सफर

 

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget