एक्सप्लोरर

Olympics 2028: ओलंपिक्स से बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम! 6 टीमों के नियम का तोड़ निकाल चली नई चाल; जानें पूरा माजरा

Cricket in Olympics: क्रिकेट का खेल 128 साल के बाद ओलंपिक्स में वापसी करने वाला है. अब एक नई खबर सामने आई है कि इंग्लैंड की टीम शायद ओलंपिक खेलों में भाग ना ले.

Great Britain Cricket Team in 2028 Olympics: ओलंपिक्स में 128 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट की वापसी (Cricket in Olympics) होने जा रही है. 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स (2028 Los Angeles Olympics) में टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे. यह भी घोषणा हो चुकी है कि क्रिकेट टूर्नामेंट में दुनिया की सिर्फ 6 ही टीम क्वालीफाई कर पाएंगी. इस बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है कि ओलंपिक खेलों में ग्रेट ब्रिटेन की टीम वापसी करने वाली है. इस विषय पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत जारी है.

स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ट्रुडी लिंडब्लेड ने अंग्रेजी मीडिया चैनल BBC से बातचीत करते हुए बताया कि स्कॉटलैंड क्रिकेट मैनेजमेंट का ECB के साथ बहुत अच्छा रिलेशन बना रहा है. दोनों टीम एकसाथ मिलकर ओलंपिक्स में 'टीम ग्रेट ब्रिटेन' के गठन पर विचार कर रही हैं.

इंग्लैंड नहीं, ओलंपिक्स में खेलेगी 'टीम ग्रेट ब्रिटेन'

मौजूदा ICC रैंकिंग पर नजर डालें तो मेंस टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड दूसरे और महिला रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है. मगर स्कॉटलैंड, पुरुष और महिला रैंकिंग के टॉप-10 में भी शामिल नहीं है. इस संदर्भ में ट्रुडी लिंडब्लेड ने कहा, "टूर्नामेंट में सिर्फ 6 टीम भाग लेंगी, ऐसे में टीम ग्रेट ब्रिटेन का कॉन्सेप्ट हम दोनों के हित में होगा."

स्कॉटलैंड बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ने यह भी खुलासा किया कि ECB के अधिकारी इस नए प्लान के प्रति सकारात्मक अपनाए हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इंग्लैंड एंड वेल्स 2026 और फिर 2030 में भी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स की मेजबानी करने वाला है. इस बीच लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स एक नए अवसर के रूप में उभर कर सामने आया है.

पुरुषों की फुटबॉल टीम को छोड़ दिया जाए तो ओलंपिक खेलों में यूनाइटेड किंगडम के  एथलीट ग्रेट ब्रिटेन का ही प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं. मगर ब्रिटिश ओलंपिक एसोसिएशन प्रयास कर रहा है कि 2028 ओलंपिक्स में उसके सारे एथलीट ग्रेट ब्रिटेन के झंडे का प्रतिनिधित्व करने उतरें.

यह भी पढ़ें:

केएल राहुल ने कर दी केविन पीटरसन की खुलेआम बेइज्जती, जो कहा वो सुनकर लटक गया DC मेंटर का मुंह; देखें वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget