एक्सप्लोरर

बोर्ड इलेवन के खिलाफ दौरे का आगाज़ करने उतरेगी न्यूज़ीलैंड की टीम

मुंबई: भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला से पहले न्यूजीलैंड टीम कल से बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी जिसमें उसका लक्ष्य स्पिन गेंदबाजी को खेलने का बखूबी अभ्यास करना होगा. केन विलियमसन की अगुवाई वाली कीवी टीम ने क्रिकेट क्लब आफ इंडिया पर कुछ सत्रों में अभ्यास किया है जहां कल से मैच खेला जाना है. विलियमसन , रोस टेलर और मार्टिन गुप्टिल श्रृंखला से पहले लय हासिल करना चाहेंगे. दूसरी ओर बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम युवा है जिसकी कप्तानी मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर करेंगे जिन्होंने भारत ए के लिये अच्छा प्रदर्शन किया है. अय्यर, करूण नायर, विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत और युवा पृथ्वी शॉ अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं पर छाप छोड़ना चाहेंगे. गेंदबाजों का भी इरादा कीवी बल्लेबाजों को परेशान करने का होगा. उधर न्यूजीलैंड के कोच माइक हेंसन चाहेंगे कि बल्लेबाजों की मददगार विकेट पर टॉम लाथम और गुप्टिल टीम को अच्छी शुरूआत दें. बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में कोई सीनियर तेज गेंदबाज नहीं है लिहाजा धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट नयी गेंद संभालेंगे. स्पिन का जिम्मा फार्म में चल रहे शाहबाज नदीम और युवा राहुज चहार पर होगा. विलियमसन ने कहा,‘‘भारत के खिलाफ श्रृंखला से पहले दो अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण है. हमें उम्मीद है कि इनके जरिये हम हालात के अनुरूप ढल जायेंगे.’’ स्पिनरों की मददगार भारतीय विकेटों पर मिशेल सेंटनेर पर काफी दारोमदार होगा. वैसे पिछले दस दिन से यहां बारिश हो रही है और इसका असर खेल पर पड़ सकता है. बारिश के कारण आउटफील्ड भी गीली है. टीमें: न्यूजीलैंड: केन विलियमसन ( कप्तान ), टास एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रांडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलीप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम साउदी, रोस टेलर, जार्ज वर्कर. बोर्ड अध्यक्ष एकादश : श्रेयस अय्यर ( कप्तान ), पृथ्वी शॉ, शिवम चौधरी, करूण नायर, गुरकीरत मान, मिलिंद कुमार, रिषभ पंत, शाहबाज नदीम, दीपक चहार, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, अवेश खान.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Awards Winners List: एक क्लिक में जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 पुरस्कार
एक क्लिक में जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 पुरस्कार
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
'पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं...', छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान
'पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं...', छक्का लगाकर कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान
RCB बनी 19वें सीजन की चैंपियन, फाइनल में गुजरात को हराकर जीता दूसरा खिताब; डिफेंड किया टाइटल
RCB बनी 19वें सीजन की चैंपियन, फाइनल में गुजरात को हराकर जीता दूसरा खिताब; डिफेंड किया टाइटल

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget