एक्सप्लोरर

MS धोनी को इस पूर्व क्रिकेटर ने बताया सफेद बॉल क्रिकेट का बेस्ट कैप्टन, जानिए वजह

महेंद्र सिंह धोनी की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जमकर तारीफ की है. उन्होंने MS धोनी को सफेद बॉल क्रिकेट का बेस्ट कैप्टन बताया है.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बेशक चर्चा का बाजार गर्म हो. विश्व कप में स्लो बैटिंग को लेकर बेशक उनकी आलोचना हो रही हो लेकिन इसी बीच कोई है जो जमकर धोनी की तारीफ कर रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एम एस धोनी की जमकर तारीफ की है. धोनी को उन्होंने सबसे बेहतरीन कप्तान के तौर याद किया है.

वॉन ने कहा है कि इस दौर में महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवर फॉर्मेट में बेस्ट कैप्टन रहे हैं. उन्होंने कहा कि धोनी जबरदस्त रणनीतिकार हैं और आउट ऑफ द बॉक्स सोचते हैं. उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, '' अब एमएस धोनी इंटरनैशनल कप्तानी नहीं कर रहे हैं लेकिन हमारे दौर में, जिन्हें मैंने कप्तानी करते हुए देखा है धोनी उन सबमें बेस्ट कैप्टन हैं.'' माइकल वॉन ने आगे कहा, ''स्टंप्स के पीछे से धोनी जिस तरह की रणनीति बनाते हैं, वह कमाल है, धोनी आउट ऑफ द बॉक्स होकर सोचते हैं.''

बता दें कि एम एस धोनी इन दिनों टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. पहले वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए सीरीज में नहीं खेले और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज से भी वह खुद को बाहर रखे हुए हैं. इस विश्व कप में स्लो बैंटिग की वजह से उनकी आलोचना हो रही थी. ऐसे में सवाल उठ रहा था कि क्या धोनी अब संन्यास की घोषणा करेंगे. हालांकि उन्होंने इसको लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.

एम एस धोनी भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में एक रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 4876 रन बनाए हैं. वहीं 350 वनडे मैचों में धोनी ने देश के लिए 10773 रन बनाए हैं. टी-20 में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने 98 मैच खेले हैं. इस 98 मैचों में धोनी ने 1617 रन बनाए हैं. धोनी की कप्तानी की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी विश्वकप और टी-20 विश्व कप दोनों में जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें- चीन दौरे पर गए इमरान को बड़ा झटका, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत-पाकिस्तान मिलकर सुलझाएं कश्मीर मुद्दा Exclusive: ‘राफेल’ में उड़ान भरने के बाद ABP न्यूज़ से बोले राजनाथ- ‘आत्मरक्षा के लिए है ये शक्तिशाली एयरक्राफ्ट’ उद्धव ठाकरे का कांग्रेस पर हमला, कहा- बीजेपी से नहीं तो क्या आर्टिकल 370 के खात्मे के विरोधी से करता गठबंधन मोहन भागवत पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पूछा- लिंचिंग मामले में दोषियों को किसने माला पहनाई थी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget