एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप 2018: पॉल ऑक्टोपस की तरह इस बार सफेद बिल्ली करेगी फीफा वर्ल्ड कप की भविष्यवाणी

2010 में फुटबॉल विश्व कप की भविष्यवाणी करने वाले ऑक्टोपस पॉल को कौन भूल सकता है जो मैच के पहले ही जीतने वाली टीम के बारे में बता दिया करता था.

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2018 का आगाज 14 जून से रूस में हो रहा है. आपको बता दें कि ये विश्व कप 15 जुलाई 2018 तक चलेगा. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले जहां कई रिपोर्ट टीम की हार जीत को लेकर फैसला कर रहे हैं तो वहीं कई सर्वे ऐसे भी किए गए जिसमें ये कहा जा रहा है कि इस बार कौन सी टीम फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगी. लेकिन अब इस सर्वे में एक और मेहमान जुड़ गया जो एक बिल्ली है. 2010 में फुटबॉल विश्व कप की भविष्यवाणी करने वाले ऑक्टोपस पॉल को कौन भूल सकता है जो मैच के पहले ही जीतने वाली टीम के बारे में बता दिया करता था.

टूर्नामेंट से पहले ही विजेता टीम को चुनने की जिम्मेदारी इस बार मिली है एक बिल्ली को, जो बहरी है. और अब ये बिल्ली बताएगी कि कौन सी टीम इस बार फीफा विश्व कप 2018 पर अपना कब्जा करेगा.

कौन है ये बिल्ली एचिलेस?

इस बिल्ली का नाम एचिलेस है जो सेंट पीट्सबर्ग के हर्मिटेज म्यूजियम में रहती है. यह बिल्ली उन 70 बिल्लियों में से एक है, जो हर्मिटेज म्यूजियम में चूहों का शिकार करने के लिए रखी गई हैं. आपको बता दें कि ये बिल्ली बहरी है जिसकी वजह से इसका ध्यान नहीं भटक पाता है. और चीजों का आसानी से चयन कर लेती है. यही कारण है कि इस बार इसे फीफा वर्ल्ड कप के विजेता को चुनने का काम दिया गया है. हालांकि, इस बिल्ली को यह काम किस अधिकारी ने दिया है अभी इस बात का पता नहीं चल सका है, लेकिन इस फैसले के दस्तावेज तक साइन हो चुके हैं.

बिल्ली ऐसे चुनेगी विजेता टीम को

बिल्ली के सामने दो देशों के झंड़े और हर झंडे के नीचे कटोरी में खाना रखा गया है. और साथ में एक घर भी है. दोनों झंडों के पास रखे कटोरी में जिस कटोरी का खाना बिल्ली सबसे पहले खाएगी वो टीम जीतेगी. अब गौर करने वाले बात ये है की पहले मैच में ये देखना होगा की बिल्ली किसी झंडे के पास रखे कटोरी का खाना खाती है. तो अगर ऐसा होता और बिल्ली की भविष्यवाणी सच होती है तो इसमें कोई दो राय नहीं कि ये बिल्ली भी 2010 वाले पॉल ऑक्टोपस की तरह मशहूर होगी.

ऑक्टोपस पॉल कर चुका है 2010 में धमाल

फीफा वर्ल्ड कप 2018: पॉल ऑक्टोपस की तरह इस बार सफेद बिल्ली करेगी फीफा वर्ल्ड कप की भविष्यवाणी

ऑक्टोपस पॉल को कौन भूल सकता है. उसमें भी इस बिल्ली की तरह ही खेल से पहले ही विजेता टीम को चुनने की क्षमता थी. 2010 में हुए फीफा वर्ल्ड कप में पॉल ऑक्टोपस ने टूर्नामेंट से पहले ही घोषणा कर दी थी कि स्पेन विजेता होगा और हुआ भी ऐसा ही. फाइनल में स्पेन ने जर्मनी को हरा दिया. इसके बाद तो वो रातों-रात दुनियाभर में फेमस हो गया, लेकिन अक्टूबर 2010 में प्राकृतिक कारणों से जर्मनी में उसकी मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget