एक्सप्लोरर

‘रेस अक्रोस अमेरिका’ जीतने वाले पहले भारतीय बने महाराष्ट्र के दो डॉक्टर

साइकिल रेस की अल्ट्रा मैराथन में दुनिया की सबसे मुश्किल मानी जाने वाली रेस ‘रेस अक्रोस अमेरिका’ के सोलो कैटिगरी में पहली बार भारत के दो लोगों ने जीत का परचम लहराया है.

नई दिल्ली/अमेरिका: साइकिल रेस की अल्ट्रा मैराथन में दुनिया की सबसे मुश्किल मानी जाने वाली रेस ‘रेस अक्रोस अमेरिका’ के सोलो कैटिगरी में पहली बार भारत के दो लोगों ने जीत का परचम लहराया है. नासिक के आर्मी डॉक्टर श्रीनिवास गोकुलनाथ और नागपूर के युवा डॉक्टर अमित समर्थ ने इस मुश्किल रेस को जीत कर भारत का नाम रोशन किया है.

आपको बता दें कि ये रेस 12 दिन में पूरी करनी होती है. 36 साल के गोकुलनाथ ने 4941 किलोमीटर की इस रेस को 11 दिन और 18 घंटो में पूरा कर किया, तो अमित समर्थ ने 11 दिन 21 घंटो में. 5000 किलोमीटर की इस रेस को जीतना बहुत मुश्किल माना जाता है.

4

इसमें हिस्सा लेने वालों को 12 अमेरिकी राज्यों से गुज़रना पड़ता है. इस दौरान इन लोगों को एवरेस्ट पर साढ़े चार बार चढ़ने जितनी उंचाई यानि करीब 1,70,000 फिट की चढ़ाई तय करनी पड़ती है. अमेरीका की चार सबसे लम्बी नदियां कोलोराडो, मिसिसिप्पी, मिसूरी और ओहायो को भी पार करना पड़ता है.

यही नहीं रेस पूरा करने के लिए दो रेगिस्तान भी पार करने पड़ते हैं. ऐसे में कई बार भारतीयों ने हिस्सा तो लिया लेकिन सोलो समय में पूरा नहीं कर पाए. इस रेस को जीतने वाले डॉक्टर अमित ने पहले दिन सोए बिना ही साइकलिंग की. बाद में उन्होंने रोज सिर्फ दो घंटे सोकर इस रेस को पूरा किया.

3

रेस जीतकर डॉक्टर अमित ने कहा, “इस रेस को पूरा करने में पूरे एक साल का वक्त लगा.” रेस के दौरान अमित के साथ उनका क्रू भी रहा. उनके साथ 5 लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने देश को ये रिकॉर्ड हासिल हो इसके लिए अपने पास के 80 लाख रुपये लगा दिए.

क्रू सदस्य और अमित की रेस को स्पॉन्सर करने वाले जीतेंद्र नायक ने कहा, “स्पोर्ट्स की ये दुनिया बहुत ही अलग-थलग है. क्रिकेट प्रेमियों के देश में इस तरह के रिकॉर्ड्स की जानकारी भी लोगो को नहीं होती.” लेकिन अपनी जान जोखिम में डालकर देश का नाम रोशन करने वाले इन लोगों ने वो कर दिखाया है, जिसके बारे में अब तक किसी ने सोचा भी नहीं था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
Live: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

वीडियोज

Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget