एक्सप्लोरर

इंग्लैंड का 'अभिशाप' दूर करने के लिए अफगानिस्तान टेस्ट छोड़ेंगे विराट कोहली

दुनियाभर की टीमों के खिलाफ ताबड़तोड़ रन बरसाने के बावजूद विराट कोहली को अब तक एक देश में रन ना बना पाने का मलाल होगा. आठ सालों के अपने करियर में 53 के औसत से 5554 रन बना चुके विराट कोहली अब तक इंग्लैंड में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं.

नई दिल्ली: दुनियाभर की टीमों के खिलाफ ताबड़तोड़ रन बरसाने के बावजूद विराट कोहली को अब तक एक देश में रन ना बना पाने का मलाल होगा. आठ सालों के अपने करियर में 53 के औसत से 5554 रन बना चुके विराट कोहली अब तक इंग्लैंड में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं. साल 2014 में इंग्लैंड के दौरे पर विराट के बल्ले से 5 टेस्ट मैचों में महज़ 134 रन निकले. जिसमें उनका औसत 13.40 का रहा. लेकिन इस बार विराट कोहली इन आंकड़ों को बदलने का मन बना चुके हैं. आईपीएल की शुरूआत से पहले ही विराट ने ये साफ कर दिया है कि वो दक्षिण अफ्रीका में हुई चूक को इंग्लैंड में नहीं दोहराएंगे. मतलब वो इंग्लैंड की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए पहले ही वहां रवाना हो जाएंगे. इतना ही नहीं विराट ने फैसला किया है कि वो जून महीने में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट का भी हिस्सा नहीं बनेंगे और इंग्लैंड जाकर काउंटी क्रिकेट खेलेंगे. टीम इंडिया अप्रेल-मई में आईपीएल खेलने के बाद जून के आखिर में विदेश दौरे पर रवाना होगी. जून में पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलने के बाद इंग्लैंड के साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में भारतीय टीम का लंबा कार्यक्रम तय किया गया है. टीम इंडिया वहां पर 5 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी। इस सीरीज़ को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली ने ये बड़ा फैसला लिया है. विराट कोहली इस दौरान इंग्लैंड में जाकर सरे की टीम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलंगे जिससे वो वहां की परिस्थितियों से तालमेल बैठा सकें. आईपीएल का सीजन खत्म कर विराट सरे टीम में खेलने के लिए रवाना हो जाएंगे. विराट के अलावा भारतीय टेस्ट टीम के अहम बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा भी अपनी काउंटी टीम यॉर्कशायर के लिए खेल सकते हैं. इस दौरान सरे और यॉर्कशायर के बीच भी टक्कर होनी है. जहां पर विराट और पुजारा विरोधी टीमों से खेलते हुए नज़र आ सकते हैं. विराट कोहली के अलावा शिखर धवन ने भी बीते दिन इंग्लैंड दौरे की तैयारियों को लेकर जल्दी इंग्लैंड रवाना होने की बात कही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget