एक्सप्लोरर

PKL 9: पवन सहरावत की गैरमौजूदगी में तमिल थलाइवाज की लगातार दूसरी हार, युवा रेडर के 15 प्वाइंट रहे नाकाफी

चोट के कारण नहीं खेल सके पवन सहरावत. यू मुंबा के रेडर्स ने किया धमाकेदार प्रदर्शन.

Tamil Thalaivas vs U Mumba: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 के 16वें मैच में यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को 39-32 से हरा दिया है. यह मुंबा की लगातार दूसरी जीत है तो वहीं थलाइवाज के लिए यह लगातार दूसरी हार है. थलाइवाज ने इस सीजन तीन मैच खेले हैं और अब तक एक भी जीत हासिल नहीं कर सके हैं.

पहले हाफ के आधे समय तक मुकाबला एकदम बराबरी पर चल रहा था जहां दोनों टीम के रेडर्स प्वाइंट ला रहे थे. पहले हाफ की समाप्ति होने तक थलाइवाज 16-15 से आगे थी. पहले हाफ के 15वें मिनट तक मुंबा अधिक प्वाइंट से पिछड़ती दिख रही थी, लेकिन जय भगवान ने सुपर रेड करके अपनी टीम को अधिक नहीं पिछड़ने दिया. नरेंदर कंडोला ने पहले हाफ में ही सुपर 10 लगाते हुए पवन सहरावत की कमी अधिक नहीं खलने दी. मुंबा के लिए गुमान सिंह ने सात प्वाइंट लेकर अच्छी लय दिखाई.

दूसरा हाफ शुरु होने के दो मिनट के अंदर ही थलाइवाज की टीम ऑल आउट हो गई और मुंबा के पास अच्छी बढ़त आ गई. अगले छह मिनट तक भी मुंबा का ही दबदबा देखने को मिला और उन्होंने थलाइवाज को दोबारा ऑल आउट करके नौ प्वाइंट की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी. अंतिम पांच मिनट का समय बचे होने तक भी मुंबा के पास आठ प्वाइंट्स की बढ़त मौजूद थी. थलाइवाज ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन मुंबा ने उन्हें इसका मौका नहीं दिया. युवा नरेंदर कंडोला ने 15 रेड प्वाइंट्स लेकर अकेले थलाइवाज की रेडिंग को चलाया. मुंबा के लिए गुमान सिंह ने 12 और आशीष ने नौ रेड प्वाइंट्स अपने नाम किए. जय भगवान ने भी सात रेड प्वाइंट्स लिए.

यह भी पढ़ें:

PKL 9: इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, एक ने तो लीग में नहीं खेला है कोई मैच

PKL 9: पवन सहरावत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, तमिल थलाइवाज के कोच ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget