एक्सप्लोरर

PKL 9: दबंग दिल्ली की लगातार तीसरी जीत के बाद फिर बदला प्वाइंट्स टेबल, जानें रेडिंग और डिफेंस में कौन से खिलाड़ी आगे

Pro Kabaddi League 2022 में लगातार तीन मैच जीत चुकी है दबंग दिल्ली. शानदार फॉर्म में चल रहे हैं दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार.जानें प्वाइंट्स टेब का ताजा हाल.

PKL 9 Points Table:  प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 का छठा दिन समाप्त हो गया है. दिन का पहला मुकाबला बंगाल वारियर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला गया. मनिंदर सिंह की अगुवाई में बंगाल ने शानदार खेल दिखाया और लगातार दो मैचों से जीतती आ रही बेंगलुरु के विजय रथ को रोकने का काम किया. बंगाल ने जहां सीजन की लगातार दूसरी जीत हासिल की है तो वहीं बेंगलुरु को तीन मैचों में पहली हार मिली है. दिन का दूसरा मुकाबला उम्मीद के मुताबिक बेहद रोमांचक रहा.

यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली के बीच खेले गए इस मैच का निर्णय आखिरी मिनट में निकला. लगभग 26 मिनट तक 10 प्वाइंट से पीछे रहने वाली दिल्ली ने अंतिम 14 मिनट में शानदार वापसी करते हुए यूपी को दो प्वाइंट के अंतर से हराया. दिल्ली ने इस सीजन की लगातार तीसरी जीत हासिल की है. आइए जानते हैं छठे दिन की समाप्ति के बाद प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं.

Pro Kabaddi League 2022 Points Table:

इस सीजन लगातार तीन मैचों में जीत हासिल करने के साथ दिल्ली पहले स्थान पर पहुंच गई है. दिल्ली का स्कोर डिफरेंस भी सबसे अधिक है. अब तक के अपने तीनों मैचों को मिलाकर दिल्ली ने 36 का स्कोर डिफरेंस बनाया है. सीजन की दूसरी जीत हासिल करने वाली बंगाल दूसरे स्थान पर गई है. बेंगलुरु ने भी दो मैच जीते हैं, लेकिन बंगाल का स्कोर डिफरेंस बेंगलुरु से अच्छा है.

Pro Kabaddi League 2022 Stats:

दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार लगातार सबसे अधिक रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं. नवीन ने आज के मैच में 13 रेड प्वाइंट हासिल किए और तीन मैचों में कुल मिलाकर उनके नाम 41 रेड प्वाइंट हो चुके हैं. डिफेंडर्स में दो खिलाड़ियों में टक्कर काफी कड़ी हो गई है. बंगाल के गिरीश एर्नाक ने इस सीजन का दूसरा हाई फाइव लगाया है और उनके नाम तीन मैचों में 14 टैकल प्वाइंट्स हो गए हैं. दूसरी तरफ दिल्ली के कृष्ण कुमार ढुल ने भी तीन मैचों में 14 टैकल प्वाइंट्स ले लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

PKL 9: 21 प्वाइंट लेकर भी दबंग दिल्ली के खिलाफ यूपी योद्धा को जिता नहीं सके सुरेन्दर गिल, प्रदीप नरवाल से हुई बड़ी चूक

PKL 9: बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरु बुल्स को बड़े अंतर से हराया, मनिंदर सिंह ने लगाया लगातार दूसरा सुपर 10

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget