एक्सप्लोरर

PKL 9: 21 प्वाइंट लेकर भी दबंग दिल्ली के खिलाफ यूपी योद्धा को जिता नहीं सके सुरेन्दर गिल, प्रदीप नरवाल से हुई बड़ी चूक

Pro Kabaddi League 2022 में दबंग दिल्ली ने जीता लगातार तीसरा मुकाबला. दिल्ली के युवा खिलाड़ी ने लगाया करियर का पहला सुपर 10. यूपी को फिर मिली हार.

UP Yoddha vs Dabang Delhi: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 के 15वें मुकाबले में रोमांच का तड़का अपने चरम पर रहा. यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन दिल्ली ने 44-42 से जीत हासिल की है. दिल्ली पहले हाफ में ही 10 प्वाइंट से पिछड़ गई थी, लेकिन बाद में जबरदस्त पलटवार करके मैच अपने नाम किया. 

पहले हाफ की शुरुआत यूपी ने धुंआधार तरीके से की और दिल्ली को पहले हाफ में ही दो बार ऑल आउट कर दिया. यूपी की बढ़त 10 प्वाइंट की थी, लेकिन दिल्ली के लिए मनजीत ने हाफ के आखिरी रेड में चार प्वाइंट लेते हुए बढ़त को छह प्वाइंट का कर दिया था. सुरेन्दर गिल ने पहले हाफ में ही अपना सुपर 10 पूरा कर लिया था और यूपी को मजबूत स्थिति में ले गए थे. दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने भी सात प्वाइंट्स हासिल किए थे.

दूसरे हाफ के पहले दो मिनट में ही यूपी ऑल आउट होने वाली थी, लेकिन आखिरी खिलाड़ी सुरेन्दर गिल ने सुपर रेड लगाते हुए अपनी टीम के ऑल आउट को बचाया. एक मिनट बाद ही सुरेन्दर ने फिर से अकेले रहते हुए यूपी के ऑल आउट को बचाया. एक मिनट बाद ही उन्हें फिर से यही जिम्मेदारी मिली, लेकिन इस बार वह आउट हुए और यूपी ऑल आउट हुई. इस ऑल आउट के बाद भी यूपी सात प्वाइंट से आगे थी.

दिल्ली ने अगले पांच मिनट में ही यूपी को दोबारा ऑल आउट किया और मैच में पहली बार बढ़त हासिल की. इसके बाद अंतिम एक मिनट में स्कोर 42-42 से बराबरी पर था. दिल्ली ने आखिरी मिनट में खुद को संभालते हुए दो प्वाइंट लिए और मैच को रोमांचक अंदाज में जीता. 

यह भी पढ़ें:

PKL 9: बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरु बुल्स को बड़े अंतर से हराया, मनिंदर सिंह ने लगाया लगातार दूसरा सुपर 10

PKL 9: पवन सहरावत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, तमिल थलाइवाज के कोच ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget