एक्सप्लोरर

RR vs MI: 22 साल के यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बन गए विश्व के पहले बल्लेबाज

IPL Most centuries record: आईपीएल के 38वें मैच में एक और रिकॉर्ड बना. इस मैच में यशस्वी ने ताबड़तोड़ बैटिंग की, जिसके बाद वह डेविड वॉर्नर और विराट कोहली जैसे बैट्समैन की खास लिस्ट में शामिल हो गए.

Yashasvi Jaiswal: युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है. जयसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 60 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया.

यशस्वी जायसवाल ने रचा कौन सा इतिहास
इस शतक के साथ, यशस्वी जयसवाल आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने शुभमन गिल, संजू सैमसन, डेविड वॉर्नर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. यह कमाल का कारनामा उन्होंने महज 22 साल 116 दिन की उम्र में हासिल किया है.

दो शतक लगाने की लिस्ट में कौन से युवा खिलाड़ी हैं शामिल?
यशस्वी जायसवाल इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर हैं. उसके बाद दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं. उन्होंने 23 साल 255 दिन की उम्र में 2 शतक लगाए थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं. संजू ने 24 साल 138 दिन में 2 सेनचुरी जड़े हैं. चौथे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर ने 25 साल 196 दिन में ये कारनामा किया था. इस सूची में पांचवें नंबर पर विराट कोहली हैं. कोहली ने 27 साल 184 दीन में 2 शतक जड़ा था.

मुंबई के खिलाफ यशस्वी का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 के 38वें मैच में यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के खिलाफ आईपीएल का अपना दूसरा शतक जड़ा. इस मैच में उन्होंने नाबाद 60 गेंदों में 104 रन बनाए. इसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल थे. यशस्वी ने 173.33 के स्ट्राइक रेट से ये रन बना.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

पिछला सीजन यशस्वी जयसवाल के लिए शानदार रहा था. उन्होंने कुछ बेहतरीन पारियों के साथ आईपीएल 2023 में धूम मचाई थी, जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल था. अब अगले ही साल उन्होंने एक और शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की है, जो आईसीसी टी20 विश्व कप से ठीक पहले शानदार संकेत है. महज 22 साल की उम्र में, वह अब आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें:
RR vs MI: अनसोल्ड रहने पर टूट गए थे संदीप शर्मा, मुंबई के खिलाफ 5 विकेट लेकर शेयर की दिल की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget