एक्सप्लोरर

UAE क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि, BCCI को दिया IPL की मेजबानी का प्रस्तावः रिपोर्ट

यूएई में 2014 के आईपीएल सीजन के दौरान कुछ मैचों का आयोजन किया गया था. यूएई में एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट्स के अलावा कई द्विपक्षीय सीरीज भी खेली गई हैं.

कोरोनावायरस के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए गए इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है. बीसीसीआई समेत फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों को अभी भी उम्मीद है कि इस साल आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन होगा. इस बीच आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के क्रिकेट बोर्ड ने लीग की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अब बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है.

UAE को आईपीएल मैचों का अनुभव

‘गल्फ न्यूज’ अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक यूएई के बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने आईपीएल-13 के आयोजन की पेशकश की है. अखबार ने बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मुबश्शिर उस्मानी के हवाले से बताया है कि यूएई बोर्ड ने न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर अपने अनुभव को पेश किया है.

रिपोर्ट में उस्मानी के हवाले से कहा गया है, “अतीत में भी अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में सफलतापूर्वक आईपीएल मैचों की मेजबानी की है. न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर कई द्विपक्षीय सीरीज और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी का हमारा रिकॉर्ड बेहतरीन है.”

हालांकि यूएई से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी दुनिया की सबसे अमीर स्पोर्ट्स लीग में से एक आईपीएल की मेजबानी की इच्छा जताई है. हाल ही में बीसीसीआई सूत्रों ने भी कहा था कि बोर्ड विदेश में भी लीग के आयोजन के लिए तैयार है.

इंग्लैंड को भी दिया प्रस्ताव

वहीं यूएई बोर्ड ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को भी ऐसी ही पेशकश की है, ताकि वो अपना घरेलू सीजन यहां पूरा कर सकें. इंग्लैंड को जुलाई और अगस्त में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की मेजबानी करनी है.

उस्मानी के मुताबिक बोर्ड ने भारत और इंग्लैंड के सामने अपनी ओर से प्रस्ताव रखा है. उनका मानना है कि यूएई ने कई ऐसे मैचों की भी मेजबानी की है जिसमें इंग्लैंड की टीम खेली है. ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बोर्ड में जो भी इसके लिए तैयार होगा, वो मेजबानी के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे.

ये भी पढ़ें

धोनी अगर IPL का 13वां सीजन खेलते तो टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलने की थी पूरी संभावना: किरण मोरे

सचिन ने ICC का वीडियो शेयर कर कहा- खेल में दुनिया को बदलने की ताकत है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget