एक्सप्लोरर

RCB Report Card: इस सीजन बैंगलोर से कहां हुई गलती, कप्तान बदला फिर भी नहीं पूरा हुआ खिताब जीतने का सपना

RCB defeat reasons in IPL 2022: आईपीएल 2022 में आरसीबी दूसरे क्वालीफायर मुकाबले से बाहर हो गई. राजस्थान ने उन्हें 7 विकेट से हराया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की 15वें सीजन में हार के कई कारण हैं.

IPL 2022 में शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 7 विकेट से मात दी. इस हार के साथ ही आरसीबी का सफर यहीं समाप्त हो गया. आरसीबी एक बार फिर आईपीएल का खिताब जीतने से चूक गई. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में फाफ को खरीदकर आरसीबी का नया कप्तान बनाया था. लेकिन नए कप्तान के बाद भी टीम की किस्मत नहीं बदली और टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई. आरसीबी की हार के कई कारण हैं.

ऑलराउंडर की कमी
आईपीएल 2022 में आरसीबी को ऑलराउंडर की कमी खली. टॉप ऑर्डर के ढेर होने के बाद टीम के पास लोअर ऑर्डर में रन बनाने वाले बल्लेबाजों की खासी कमी थी. दिनेश कार्तिक के अलावा कोई भी खास कमाल नहीं कर सका. आईपीएल 2021 में आरसीबी के पास डेनियल सैम्स, जॉर्ज गार्टन और वॉशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर थे, लेकिन इस बार ग्लेन मैक्सवेल ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया. 

चहल को किया रिलीज
मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने स्पिनर युजवेंद्र चहल को रिलीज कर दिया. चहल ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अब तक 16 मुकाबलों में 19.50 की औसत और 7.92 के स्ट्राइक रेट से 26 विकेट अपने नाम किए हैं. वह पर्पल कैप की रेस में दूसरे नबंर पर हैं. फाइनल मुकाबले में अगर वह एक भी विकेट लेते हैं तो वह पर्पल कैप पर कब्जा जमा लेंगे.

रिटेंशन में हुई गलती
मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था. आरसीबी ने विराट कोहली को 15 करोड़, ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. सिराज ने इस सीजन काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया. वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज भी बने. वहीं नवदीप सैनी और दुष्मथा चमीरा भी इस बार आरसीबी का हिस्सा नहीं थे. इस बार तेज गेंदबाजी का जिम्मा सिराज, हेजलवुड और सिद्धार्थ कौल के कंधो पर था, जो खास प्रदर्शन नहीं कर सके.

कोहली, मैक्सवेल का प्रदर्शन
इस सीजन आरसीबी के बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. इस साल कोहली ने 16 मैच में 22.73 की औसत और 115.98 के स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाए. इस दौरान वह सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा सके. वहीं आरसीबी के ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला भी इस सीजन खामोश ही रहा. उन्होंने 13 मुकाबलों में 27.36 की औसत और 169.10 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं. मैक्सवेल ने इस सीजन अब तक सिर्फ 1 ही अर्धशतक जड़ा है.

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: RCB की हार पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अगले साल...

IPL 2022 Qualifier 2: '157 अच्छा टोटल नहीं था', सचिन तेंदुलकर ने राजस्थान के गेंदबाजों की तारीफ में पढ़े कसीदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget