एक्सप्लोरर

IPL 2022: अब साइमन कैटिच ने छोड़ा सनराइजर्स हैदराबाद का साथ, सामने आ रही है यह वजह

Sunrisers Heyderabad: साइमन कैटिच ने पिछले साल ही सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच का पद संभाला था.

Simon Katich: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी साइमन कैटिच (Simon Katich) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सहायक कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पिछले साल के आखिरी में ही यह पद संभाला था. एक ऑस्ट्रेलियन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, कैटिच टीम प्रबंधन से नाराज थे और उन्हें यह भी लगा कि ऑक्शन के पहले जो योजना बनाई गई थी, उस पर अमल नहीं किया गया.

सनराइजर्स के टीम प्रबंधन के लिए यह बड़ा झटका है. एक के बाद एक कोच इस टीम का साथ छोड़ते जा रहे हैं. पिछले साल ही ट्रेवर बेलिस और ब्रेड हैडिन ने कोच पद छोड़ा था. इन दोनों के इस्तीफे के बाद ही टीम के क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर टॉम मुडी को मुख्य कोच का पद भी संभालना पड़ा था. मुडी ने अपने असिस्टेंट कोच के लिए साइमन कैटिच को चुना था.

हैदरबाद फ्रेंचाइजी ने भी कैटिच का साथ छूटने की पुष्टि कर दी है. हालांकि फ्रेंचाइजी ने कैटिच का साथ छूटने का कारण कुछ और बताया है. फ्रेंचाइजी ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा है, 'IPL के शुरू होने से पहले और खत्म होने तक हमें करीब ढाई से तीन महीने कैटिच की जरूरत थी. लेकिन उन्हें इतना लंबा वक्त बायो बबल में गुजारना ठीक नहीं लगा. उन्होंने अपने कुछ पारिवारिक कारण भी बताए. इसलिए हमने उन्हें दायित्व से रिलीज कर दिया है. हम जल्द ही उनके विकल्प का ऐलान करेंगे.'

कैटिच ने सनराइजर्स के साथ दो महीने से भी कम वक्त गुजारा. हालांकि वह IPL में अन्य फ्रेंचाइजी के साथ अच्छा वक्त गुजार चुके हैं. कैटिच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें..

Ranji Trophy 2022: अजिंक्य रहाणे ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, रणजी ट्रॉफी के पहले ही दिन जड़ा शतक

Watch: रणजी ट्रॉफी में U19 खिलाड़ियों का जलवा, Yash Dhull ने जड़ा शतक तो ऑलराउंडर Raj Bawa ने पहली गेंद पर चटकाया विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget