एक्सप्लोरर

IPL Playoff 2022: बारिश होने की स्थिति में फाइनल और प्लेऑफ मैचों में लागू होंगे ये नियम, जानें

IPL 2022: आज गुजरात और राजस्थान के बीच क्वॉलीफायर-1 खेला जाएगा. 25 मई को लखनऊ और बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा. वहीं, 29 मई को फाइनल मैच होगा.

IPL 2022 Qualifier 1: IPL 2022 सीजन के लीग मैच खत्म हो चुके हैं. 24 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. पहले क्वॉलीफायर में कोलकाता के ईडेन गार्डेन में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की आमने-सामने होगी. बहरहाल, गुजरात टाइटंस (GT), राजस्थान रॉयल्स (RR), लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें हैं. 24 मई को गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच क्वॉलीफायर-1 खेला जाएगा. जबकि 25 मई को लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) क बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा. दोनों मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेले जाएंगे.

इसके अलावा 27 मई को क्वॉलीफायर-2 और 29 मई को फाइनल खेला जाएगा. क्वॉलीफायर-2 और फाइनल अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दरअसल, पिछले 2 दिनों से कोलकाता में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है. आईए अब हम नजर डालते हैं उन 5 नियमों पर जो बारिश से मैच बाधित होने पर लागू किया जाएगा.

1- सुपर ओवर से होगा मैच का फैसला

फइनल समेत चारों प्लेऑफ मैच में अगर बारिश के वजह से मैच नहीं हो पाता है तो इस स्थिति में फैसला 5 ओवर के मैच या फिर सुपर ओवर से होगा. हालांकि, प्लेऑफ के सभी मैचों के लिए 200 मिनट अधिक मिलेंगे. लेकिन अगर इस अतिरिक्त समय में भी मैच नहीं हो पाता है तो फिर ऐसी स्थिति में सुपर ओवर से मैच का फैसला होगा. 

2- 200 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा

प्लेऑफ के पहले तीनों मैच अगर बारिश के वजह से 9.40 तक शुरू हो जाएंगे, तो फिर ओवरों की कटौती नहीं होगी. यानि, पूरे 20 ओवर के मैच खेले जाएंगे. वहीं, फाइनल में मैच के लिए प्लेऑफ के तीनों मैचों की तुलना में 30 मिनट अधिक मिलेंगे. बारिश के कारण अगर फाइनल रात 10.10 बजे तक शुरू होगा तो फिर ओवर कम नहीं होंगे. गौरतलब है कि फाइनल मैच रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि बाकी 3 प्लेऑफ 7.30 से खेले जाएंगे. 

3- क्वॉलीफायर और एलिमिनेटर के लिए नहीं होगा रिजर्व डे

दोनों क्वॉलीफायर समेत एलिमिनेटर के लिए रिजर्व डे नहीं है. इस स्थिति में बारिश के कारण अगर कम से कम 5 ओवर का मैच नहीं हो पाता है तो फैसला सुपर ओवर से होगा. अगर सुपर ओवर भी संभव नहीं होगा तो फिर प्वॉइंट्स के आधार पर मैच का फैसला होगा. यानी, प्वॉइंट्स टेबल में जो टीम ऊपर रहेगी, उसे अगले राउंड के लिए जगह मिलेगी.

4- फाइनल मैच के लिए है रिजर्व डे

प्लेऑफ के पहले तीनों मैचों में रिजर्व डे नहीं होंगे, लेकिन फाइनल में रिजर्व डे होगा. अगर बारिश के कारण 29 मई को मैच संभव नहीं होगा तो फिर 30 मई के दिन मैच खेला जाएगा. वहीं, अगर 29 मई को टॉस होंगे लेकिन बारिश के कारण अगर एक भी बॉल का खेल नहीं होगा तो फिर अगले दिन यानी 30 मई को फिर से टॉस होगा.

5- फाइनल के लिए होंगे अतिरिक्त 2 घंटे

29 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्येडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा. इस मैच के लिए 200 मिनट के अलावा अतिरिक्त 2 घंटे मिलेंगे. लेकिन इसके बावजूद भी अगर कम से कम 5 ओवर का मैच नहीं पाने की स्थिति में सुपर ओवर से फैसला होगा.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA: दिनेश कार्तिक ने अपनी वापसी को बताया बेहद खास, इन दो दिग्गजों का अदा किया शुक्रिया

IPL 2022 Qualifier 1: आज गुजरात और राजस्थान के बीच होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव स्‍ट्रीमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, लिस्ट में सभी इंटरनेशनल क्रिकेट के स्टार शामिल
इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, लिस्ट में सभी इंटरनेशनल क्रिकेट के स्टार
इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम शामिल
इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम शामिल
IPL 2027 से पहले इन 15 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम
IPL 2027 से पहले इन 15 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम
हार्दिक पांड्या के लिए शाहरुख खान उठाएंगे ये कदम, KKR ने MI को ऑफर कर दी स्पेशल डील!
हार्दिक पांड्या के लिए शाहरुख खान उठाएंगे ये कदम, KKR ने MI को ऑफर कर दी स्पेशल डील!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
Embed widget