एक्सप्लोरर

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, आप भी देखिए

रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी आतिशी पारी खेली और वह 68 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों धुरंधर बल्लेबाजों के बीच 114 रनों की अटूट साझेदारी हुई.

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 38वें मैच में रोहित शर्मा की शानदार पारी के चलते मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 9 विकेट से मात दी. इससे पहले इसी सीजन में जब दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने थीं, तब सीएसके को जीत मिली थी.

मुंबई इंडियंस की जीत न केवल अंक तालिका में उन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही है बल्कि रोहित शर्मा भी अपनी फॉर्म पकड़ते नजर आ रहे हैं. पिछले मैच में रोहित की बैटिंग को देखते हुए क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि 'हिटमैन' अब जल्द ही एक बड़ी पारी खेल सकते हैं. हालांकि तब रोहित ने सिर्फ 26 ही रन बनाए थे. लेकिन ताजा मुकाबले में उनके बल्ले से वैसी पारी निकली जिसकी फैंस को उम्मीद थी. एमआई के पूर्व कप्तान ने केवल 45 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली और नाबाद रहे. उन्होंने चार चौके और छह छक्के लगाए। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

आईपीएल के इतिहास में 20वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

एमआई ने इसके साथ ही सीएसके द्वारा सेट किया गया 177 रनों का टारगेट केवल 15.4 ओवर में हासिल कर लिया. रोहित को आईपीएल के इतिहास में 20वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला है. इस मामले में उनसे ऊपर केवल क्रिस गेल (25) और एबी डिविलियर्स (22) हैं। दोनों ही खिलाड़ी अब आईपीएल में नहीं खेलते हैं. ऐसे में रोहित के सामने दोनों ही रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। इस सीजन में उनका ये अवार्ड है. यह आईपीएल 2016 का सीजन था जब रोहित ने सबसे ज्यादा चार बार 'प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड' जीता था.

सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच'

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' मिलने की बात हो तो रोहित शर्मा अब संयुक्त तौर पर टॉप कर चुके हैं. यह सीएसके के खिलाफ उनका चौथा ऐसा अवार्ड है. रोहित शर्मा, केएल राहुल और कीरोन पोलार्ड ने ऐसा 4-4 बार किया है। डेविड वार्नर और शिखर धवन ऐसा 3-3 बार कर चुके हैं. इन खिलाड़ियों में अब सिर्फ रोहित और राहुल ही सक्रिय हैं.

एमआई की ओर से बनाई गई चौथी शतकीय साझेदारी 

रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी आतिशी पारी खेली और वह 68 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों धुरंधर बल्लेबाजों के बीच 114 रनों की अटूट साझेदारी हुई. यह सीएसके के खिलाफ एमआई की ओर से बनाई गई चौथी शतकीय साझेदारी थी. खास बात यह है कि इसमें तीन बार रोहित शर्मा ने योगदान दिया है. इससे पहले रोहित ने सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर साल 2012 के सीजन में सीएसके के खिलाफ 126 रनों की साझेदारी की थी. रोहित एक बार एल सिमंस के साथ भी 119 रनों की साझेदारी कर चुके हैं.

फिलहाल आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे केवल विराट कोहली हैं. रोहित ने हाल ही में शिखर धवन (6,769) को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में 6,786 रन बना लिए हैं. विराट कोहली के नाम आईपीएल में 8,326 रन हैं.

कुल मिलाकर, आईपीएल 2025 में रोहित की देर से आई फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात है. रोहित ने आईपीएल 2025 की शुरुआत जीरो से की थी. उसके बाद वह 8, 13, 17, 18 और 26 रनों की पारी खेल चुके थे. इन पारियों में दो बातें आम थीं- एक तो वह शुरुआती दो मैचों के बाद कुछ हद तक सेट हो रहे थे लेकिन बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे थे. दूसरा, वह लगातार बढ़ते क्रम में रन बना रहे थे। ऐसे में उनसे एक बड़ी पारी अपेक्षित थी. अगर आंकड़े कुछ इशारा करते हैं तो रोहित का बल्ला सीजन में आगे भी चलते रहना चाहिए. उनकी फॉर्म बनी रहती है तो पांच बार की चैंपियन एमआई की गाड़ी भी पटरी पर आ जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget