एक्सप्लोरर

IPL 2023: रोहित शर्मा के नाम हुआ यह नायाब रिकॉर्ड, एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बने खिलाड़ी

Indian Premier League: मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब आईपीएल इतिहास में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने यह उपलब्धि कोलकाता के खिलाफ हासिल की है.

Rohit Sharma IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अब मुंबई इंडियंस (MI) टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर बल्लेबाजी में एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अब रोहित आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर पहले स्थान पर आ गए हैं. रोहित ने यह उपलब्धि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हासिल की.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जब मुंबई इंडियंस की टीम मुकाबले के लिए मैदान पर उतरी तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को प्लेइंग 11 में शामिल ना करते हुए इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल किया. इसके बाद केकेआर की टीम ने 20 ओवरों में 185 का स्कोर खड़ा किया. मुंबई की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा ने टीम के लिए 13 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 20 रनों की पारी खेली.

रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दम पर अब कोलकाता के खिलाफ आईपीएल में कुल 1040 रन बनाने के साथ किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अब तक 1029 रन बनाए हैं.

वेंकटेश अय्यर बने केकेआर की तरफ से दूसरे शतकवीर बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर की टीम से वेंकटेश अय्यर के बल्ले से शतकीय पारी देखने भी देखने को मिली, जिन्होंने 51 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से कुल 104 रनों की शानदार पारी खेली. आईपीएल इतिहास में वेंकटेश अब कोलकाता की तरफ से शतकीय पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले केकेआर के लिए शतक ब्रैंडन मैकुलम ने साल 2008 में खेले गए पहले सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगाया था.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: यानसेन ब्रदर्स के अलावा ये भाई भी खेल चुके हैं आईपीएल, देखें पूरी फेहरिस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget