एक्सप्लोरर

RCB vs PBKS: पंजाब की जीत का मयंक अग्रवाल ने इन्हें दिया क्रेडिट, बेयरस्टो को लेकर कही यह खास बात

Mayank Agarwal IPL 2022: पंजाब किंग्स की जीत के बाद कप्तान मयंक अग्रवाल ने टीम के दो खिलाड़ियों की खूब तारीफ की. उन्होंने मैच को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

Mayank Agarwal Royal Liam Livingstone Jonny Bairstow Challengers Bangalore vs Punjab Kings IPL 2022: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रनों से हरा दिया. पंजाब ने इस जीत के साथ-साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है. इस मुकाबले में पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन ने शानदार प्रदर्शन किया. बेयरस्टो को 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया. मैच के बाद कप्तान मयंक अग्रवाल ने इस जीत पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों की तारीफ भी की.   

अग्रवाल ने अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 54 रन से हराने के बाद कहा, ‘‘हमने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. जॉनी और लिवी की बल्लेबाजी कमाल की थी.’’

बेयरस्टो को 29 गेंद में सात छक्के और चार चौके जड़ित पारी के लिये ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. हारने वाली टीम आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा, ‘‘जॉनी ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसने हमारे गेंदबाजों को दबाव में ला दिया था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हो सबसे अहम चीज होती है कि एक साथ ज्यादा विकेट नहीं गंवाओ. हमारे साथ ऐसा ही हुआ, विराट के बाद मैं आउट हो गया. फिर आगे के ओवरों में भी ऐसा ही हुआ.’’

गौरतलब है कि इस जीत के बाद पंजाब किंग्स पॉइंट टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है. पंजाब ने अब तक खेले 12 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है. जबकि उसे 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के पास फिलहाल 12 पॉइंट्स हैं और इसके साथ-साथ नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है. अगर प्लेऑफ की बात करें तो पंजाब के अब भी पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि यह बेहद मुश्किल होने वाला है.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: आईपीएल मैच देखने पहुंची बिल्ली तो रोकना पड़ा मैच, देखें वायरल वीडियो

Watch: 20 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली ने 'भगवान' से किया सवाल, वायरल वीडियो में देखिए रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget