एक्सप्लोरर

RCB vs LSG Head To Head: बेंगलुरु और लखनऊ में होगी भिड़ंत, जानें अब तक कौन किस पर रहा हावी

RCB vs LSG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेला जाएगा. आइए जानते हैं दोनों में किसका पलड़ा भारी है.

LSG vs RCB Head To Head: आईपीएल 2024 के मैच नंबर 15 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर सीज़न की पहली जीत दर्ज की थी, जबकि बेंगलुरु ने केकेआर के खिलाफ पिछला मुकाबला गंवाकर सीज़न की दूसरी हार अपने नाम की थी. ऐसे में आज दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं दोनों के बीच अब तक किसका पलड़ा भारी रहा है. 

बेंगलुरु बनाम लखनऊ हेड टू हेड 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का अब तक आईपीएल में चार बार आमना-सामना हुआ है. बेंगलुरु की टीम लखनऊ पर हावी दिखी है. चार मुकाबलों में आरसीबी ने 3 में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ ने सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है. हालांकि लखनऊ ने बेंगलुरु को इकलौते मुकाबले में चिन्नास्वामी स्टेडियम में हराया था. आज भी दोनों की भिड़ंत एम चिन्नास्वामी में ही होनी है. 

पिछले सीज़न 1-1 मैच जीती थीं दोनों टीमें

पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2023 में आरसीबी और लखनऊ के बीच दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 में जीत हासिल की थी.  बेंगलुरु में खेले गए पहले मैच में लखनऊ ने 1 विकेट से जीत दर्ज की थी. फिर लखनऊ के मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में आरसीबी ने 18 रनों से जीत अपने खाते में डाली थी. 

इस सीज़न 1-1 मैच जीत चुकी हैं  दोनों टीमें 

गौरतलब है आईपीएल 2024 में लखनऊ और बेंगलुरु की टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं. हालांकि लखनऊ ने 2 में से 1 मैच जीता है, जबकि आरसीबी ने 3 में से 1 में जीत दर्ज की है. लखनऊ ने राजस्थान के खिलाफ खेला गया पहला मुकाबला 20 रन के मार्जिन से गंवाया था. फिर पंजाब के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 21 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं आरसीबी ने पहला मुकाबला चेन्नई के खिलाफ गंवाया और पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे मैच में जीत दर्ज की. इसके बाद तीसरे मैच में उन्हें केकेआर के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. 

 

ये भी पढे़ं...

IPL 2024: वानखेड़े में हार्दिक पांड्या के खिलाफ 'हूटिंग' कर रहे थे फैंस, फिर रोहित शर्मा ने इस अंदाज़ से जीता दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
Embed widget