एक्सप्लोरर

RCB vs DC Head To Head: आज बैंगलोर और दिल्ली में होगी भिड़ंत, किसकी होगी जीत? यहां मिलेगा जवाब

DC vs RCB: IPL में आज (15 अप्रैल) दोपहर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में RCB का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है.

DC vs RCB Match Prediction: IPL में आज (15 अप्रैल) के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टक्कर है. दोनों ही टीमें फिलहाल हार की पटरी पर चल रही हैं. RCB ने इस IPL सीजन की शुरुआत तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ की थी लेकिन इसके बाद अगले दो मैचों में उसे बैक टू बैक हार मिली. दिल्ली कैपिटल्स की हालत और भी ज्यादा खराब है. इस टीम को इस सीजन में अब तक एक भी जीत नहीं मिली है. दिल्ली ने चार मैच खेले हैं और चारों में उसे एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आज के मैच में यह दोनों टीमें हार की पटरी से उतरकर जीत की पटरी पर आने के लिए पूरा दमखम लगाती नजर आएंगी.

इस मुकाबले में आरसीबी का पलड़ा दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले थोड़ा हावी नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि  टू हेड रिकॉर्ड और हालिया परफॉर्मेंस से लेकर खिलाड़ियों की फॉर्म तक सारी चीजें RCB के पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं.

फॉर्म में है RCB का टॉप ऑर्डर
RCB की बल्लेबाजी में काफी गहराई है. RCB के टॉप-3 यानी डुप्लेसिस, कोहली और मैक्सवेल इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा इस टीम में दिनेश कार्तिक और शाहबाज़ अहमद जैसे मैच फिनिशर भी हैं. हालांकि इस टीम के मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने इस सीजन में कुछ खास रंग नहीं बिखेरा है.

बॉलिंग में अच्छा संतुलन
RCB की तेज और स्पिन गेंदबाजी में भी अच्छा संतुलन मौजूद है. स्पिन विभाग में जहां वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद और मैक्सवेल मोर्चा संभालेंगे. वहीं, तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी सिराज, पार्नेल और हर्षल पटेल के कंधों पर होगी. वैसे, इस सीजन में अब तक RCB की गेंदबाजी औसत दर्जे की रही है.

दिल्ली में इक्का-दुक्का खिलाड़ी ही कर पा रहे परफॉर्म
दिल्ली कैपिटल्स के पास भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा संतुलन है लेकिन फिलहाल इस टीम के इक्का-दुक्का खिलाड़ी ही अच्छा परफॉर्म कर पा रहे हैं. बल्लेबाजी में महज डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल चमके हैं तो गेंदबाजी में एनरिक नॉर्खिया और मुकेश कुमार प्रभावी रहे हैं. टीम को अगर जीत की पटरी पर आना है तो अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर करना होगा. 

दिल्ली में फाइटिंग स्किल्स की कमी
इस टीम के पिछले मुकाबलों में फाइटिंग स्किल्स की कमी नजर आई है. टीम में जोश, जज्बा और जुनून जैसी जरूरी चीजें भी गायब नजर आई हैं. ऐसे में टीम प्रबंधन को अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में सबसे अच्छी बात यह होगी कि इसमें स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श की वापसी हो गई है. वह पिछले दो मैचों से उपलब्ध नहीं थे. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी हावी है RCB
RCB की टीम का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच हुए 29 मुकाबलों में RCB ने 17 जीते हैं और दिल्ली के हिस्से 10 जीत आई है. पिछले तीन मुकाबले भी RCB के नाम ही रहे हैं. ऐसे में आंकड़े भी RCB का पलड़ा भारी बता रहे हैं.

ओवरऑल सारांश यह है कि आज का मैच कड़ी टक्कर का रहने वाला है. यहां जीतने की दावेदारी में RCB थोड़ी आगे जरूर है, लेकिन दिल्ली की टीम भी पलटवार करने का दमखम रखती है.

यह भी पढ़ें...

PBKS vs GT: 'जब भी कोई टीम 56 डॉट बॉल खेले तो...', शिखर धवन ने बताया पंजाब किंग्स की हार का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget