एक्सप्लोरर

IPL Playoff 2022: रवि शास्त्री ने बैंगलोर के इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ, कही ये बात

Rajat Patidar मेगा ऑक्शन में नहीं बिके थे. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लवनीथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर अपने साथ जोड़ा.

IPL Eliminator 2022: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर अपने साथ जोड़ा. लेकिन एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के खिलाफ उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वह पिछले 1 दशक से इस लीग में खेल रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि पाटीदार ने अपनी इस साहसी पारी के दौरान शानदार शॉट खेले. उस पर हालात का कोई असर नहीं हुआ. लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के गेंदबाजों का जिस तरह सामना किया, वह शानदार है. साथ ही उन्होंने कहा कि रजत पाटीदार ने इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत का आधार तैयार किया. 

'ऐसा लगा मानों 1 दशक से खेल रहे IPL'

रवि शास्त्री ने कहा कि लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के खिलाड़ियों ने काफी कैच छोड़े. जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. लेकिन यह खेल का हिस्सा है. ऐसा होता रहता है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज रजत पाटीदार को किस्मत का साथ जरूर मिला, लेकिन उन्होंने शानदार पारी खेला.

गौरतलब है कि 112 रनों की पारी खेलने वाले पाटीदार के 3 कैच छूटे. मनन वोहरा, दीपक हुड्डा और रवि बिश्वोई ने पाटीदार के कैच छोड़े. जिसके बाद पाटीदार ने जमकर फायदा उठाया और 54 बॉल पर 112 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 12 चौके और 7 छक्के लगाए. पाटीदार की इस पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य रखा.

रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर RCB के साथ जुड़े थे पाटीदार

रजत पाटीदार मेगा ऑक्शन में नहीं बिके थे. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लवनीथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर अपने साथ जोड़ा. इस शानदार पारी के लिए पाटीदार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बताते चलें कि इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए रजत पाटीदार ने 54 बॉल पर 112 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए. इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 23 बॉल पर 37 रन बनाए. जवाब में बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) 20 ओवर में 6 विकेट पर महज 193 रन बना सकी. इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 14 रनों से मैच अपने नाम कर लिया. लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के लिए कप्तान केएल राहुल ने 58 बॉल पर 79 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें-

IPL Playoff 2022: कोहली के शॉट पर सौरव गांगुली और जय शाह ने दिया ऐसा रिएक्शन, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

IPL 2022 Playoff: फाफ डु प्लेसिस ने जमकर की इस बल्लेबाज की तारीफ, कहा- ये IPL इतिहास की सबसे बेहतरीन इनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget