एक्सप्लोरर

Sanju Samson: जब नेट में बैटिंग कर रहे सैमसन को द्रविड़ ने कही ऐसी बात, हैरान रह गए राजस्थान के कप्तान

Rajasthan Royals के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि राहुल द्रविड़ के उस बयान के बाद मेरा दिल जोरों से धड़कने लगा. द्रविड़ के ऐसा कहने के बाद मैं 2 दिन तक उसी तरह बैटिंग करता रहा.

Sanju Samson On Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट की युवा पीढ़ी को बेहतर बनाने में राहुल द्रविड़ का अहम योगदान रहा है. IPL 2022 सीजन के तकरीबन सभी कप्तानों को राहुल द्रविड़ ने कभी न कभी गुरूमंत्र जरूर दिया है. बात चाहे श्रेयस अय्यर की हो या फिर मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल. ऐसे कई सारे नाम जेहन में आते हैं. ऐसे खिलाड़ियों की फेहरिस्त काफी लंबी है, जिनकी बैटिंग बेहतर करने द्रविड़ का योगदान रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनने से पहले राहुल द्रविड़ अंडर-19 और इंडिया-ए को कई साल तक कोचिंग दे चुके थे. इस दौरान उन्होंने कई टैलेंट को निखारा और बेहतर बनाया.

राहुल द्रविड़ की खोज माने जाते हैं सैमसन

राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंडिया-ए ने कई सीरीज जीती. वहीं, द्रविड़ की कोचिंग में साल 2018 का अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता. दरअसल, राहुल द्रविड़ ऐसे शख्स रहे हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की एक पीढ़ी को संभाला है. उन्हीं युवा खिलाड़ियों में एक हैं संजू सैमसन. राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने एक ऐसे ही लम्हे को याद किया है. उन्होंने बताया कि वह जब राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम में नए थे, तब उन्होंने द्रविड़ का ध्यान अपनी ओर खींचा था. दरअसल, साल 2013 में राहुल द्रविड़ ने ही 18 साल के संजू सैमसन के टैलेंट को पहचाना और राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम का हिस्सा बनाया.

'कभी सोचा नहीं था कि मैं द्रविड़ के साथ बैटिंग करूंगा'

संजू सैमसन ने एक वाक्ये के बारे में बताया है. दरअसल, उन दिनों सैमसन राजस्थान रॉयल्स (RR) में नए थे. उन्होंने बताया कि मैं नेट में बैटिंग कर रहा था. तभी मेरे एक शॉट पर द्रविड़ ने कहा, वाह-क्या शॉट है. जिसके बाद मेरे दिल जोर से धड़कने लगा. वह मेरे लिए बेहद खास दिन है. द्रविड़ के ऐसा कहने के बाद मैं 2 दिन तक उसी तरह बैटिंग करता रहा. साथ ही सैमसन ने बताया कि द्रविड़ ने उनसे कहा कि मुझे पता है कि तुम घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे हो, तुम्हें देखकर अच्छा लगता है.

सैमसन ने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं द्रविड़ के साथ बैटिंग करूंगा. लेकिन जब मुझे पहली दफा राहुल सर के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला तो मुझे पता था कि तेजी से रन बनाने के लिए भेजा गया है. इसलिए मैंने पहली बॉल पर ही चौका मार दिया. जिसके बाद द्रविड़ सर मरे पास आए और कहा कि कोई जल्दी नहीं है संजू... तुम समय लो अपना.

ये भी पढ़ें-

IPL-15: हार के बाद बल्लेबाजों पर भड़के हार्दिक पांड्या, कहा- लगातार विकेट गंवायेंगे तो...

IPL-15: जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स, गुजरात के प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget