एक्सप्लोरर

PBKS Vs RR: हार से बेहद निराश हैं KL Rahul, कहा- टीम ने पुरानी गलतियों से नहीं लिया सबक

IPL 2021: पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने हार पर बेहद निराशा जाहिर की. राहुल का कहना है कि पंजाब किंग्स की इस हार को पचाया नहीं जा सकता.

PBKS Vs RR: पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में दो रन से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल टीम की हार से बेहद निराश हैं. राहुल ने कहा कि अच्छी स्थिति में होने के बावजूद मिली इस हार को पचा पाना बेहद मुश्किल है. 

पंजाब की टीम को अंतिम ओवर में सिर्फ चार रन की दरकार थी और उसके हाथ में आठ विकेट थे. पंजाब किंग्स ने ना सिर्फ आखिरी ओवर में दो विकेट गंवाए बल्कि टीम सिर्फ एक रन बनाने में ही कामयाब रही. राहुल का मानना है कि टीम ने पुरानी गलतियों से सबक हासिल नहीं किया है.

इसके साथ ही राहुल ने कहा कि दबाव में टीम को बेहतर करने की जरूरत है. कप्तान राहुल ने कहा, ''इस हार को पचा पाना मुश्किल है. हमें दबाव से बेहतर तरीके से निपटने की जरूरत है. इस हार को पचा पाना मुश्किल है क्योंकि हमने अपनी पिछली गलतियों से सबक नहीं सीखा है.''

राजस्थान रॉयल्स को मिली जीत

राहुल ने हालांकि यह भी कहा कि गेंदबाजी के दौरान पंजाब किंग्स की वापसी अच्छी रही. उन्होंने कहा, ''हमने पहले छह ओवर में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन दुर्भाग्यशाली रहे कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर फील्डर्स के हाथों में नहीं पहुंची. लेकिन हमने गेंद से अंतिम ओवरों में अच्छी वापसी की.''

रॉयल्स के 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल के 67 और राहुल के 49 रन की बदौलत पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना पाई. पूरन और ऐडन मार्कराम (नाबाद 26) ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर पंजाब को जीत की दहलीज पर ले गए लेकिन जीत नहीं दिला सके.

राजस्थान रॉयल्स ने युवा बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल 36 गेंद में 49 और महिपाल लोमरोर 17 गेंद में 43 रन की तेजतर्रार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 185 रन बनाए थे.

RR Vs PBKS Highlights: नए 'यॉर्कर किंग' बनकर उभरे Karthik Tyagi, राजस्थान की झोली में डाला हारा हुआ मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget