एक्सप्लोरर

PBKS vs CSK: रायडू की दमदार पारी भी चेन्नई को नहीं दिला सकी जीत, रबाडा के ओवर से पलटा मैच

PBKS vs CSK: एक वक्त ऐसा लगा रहा था कि अंबाती रायडू आसानी से चेन्नई को जीत दिला देंगे, लेकिन 18वें ओवर में सिर्फ छह रन देकर और रायडू को आउट कर कगीसो रबाडा ने पंजाब किंग्स की जीत सुनिश्चित कर दी.

Punjab Kings vs Chennai Super Kings: मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रनों से हरा दिया. पंजाब की आठ मैचों में यह चौथी जीत है. वहीं चेन्नई की आठ मैचों में यह छठी हार है. 

पंजाब किंग्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में 176 रन ही बना सकी. एक वक्त ऐसा लगा रहा था कि अंबाती रायडू आसानी से चेन्नई को जीत दिला देंगे, लेकिन 18वें ओवर में सिर्फ छह रन देकर और रायडू को आउट कर कगीसो रबाडा ने पंजाब किंग्स की जीत सुनिश्चित कर दी. 

जब रायडू और जडेजा क्रीज़ पर थे और चेन्नई को 18 गेंदों में 41 रन बनाने थे तो ऐसा लग रहा था कि चेन्नई यह मैच जीत लेगी, लेकिन रायडू 18वें ओवर में 78 रनों पर आउट हो गए. रबाडा ने इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और अपनी टीम की जीत पक्की कर दी. रायडू ने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए.

बेहद खराब रही थी चेन्नई की शुरुआत

पंजाब से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. सलामी बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए मिचेल सैंटनर 15 गेंदों में 9 रन ही बना सके. वहीं शिवम दुबे भी 8 रनों पर पवेलियन लौट गए. 40 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद गायकवाड़ और रायडू के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन गायकवाड़ अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. गायकवाड़ ने 27 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. रायडू ने 39 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के निकले. वहीं जडेजा 16 गेंदों में 21 रनों पर नाबाद लौटे. वहीं धोनी ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 8 गेंदों में 12 रन बनाए. 

वहीं गेंदबाजी में पंजाब के लिए ऋषि धवन और कगीसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा संदीप शर्मा और अर्शदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली. इससे पहले पंजाब किंग्स ने शिखर धवन की 59 गेंदों में नाबाद 88, भानुका राजपक्षे 32 गेंदों में 42 और लियाम लिविंगस्टोन 7 गेंदों में 19 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें-

PBKS vs CSK: 200वें मैच में शिखर धवन ने रचा इतिहास, ये 4 बड़े रिकॉर्ड को किए अपने नाम

PBKS vs CSK: चेन्नई के खिलाफ पंजाब को चीयर करने पहुंची प्रीति जिंटा, चौकों-छक्कों पर रिएक्शन वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget