एक्सप्लोरर

मुंबई पहुंची पंजाब किंग्स की टीम, तीन दिन के क्वारंटाइन के बाद शुरू होगी तैयारी

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ IPL की तैयारियों के लिए मुंबई पहुंच गए हैं. टीम के सभी सदस्य अगले तीन दिन तक मुंबई की एक होटल में क्वारंटाइन में रहेंगे.

IPL का 15वां सीजन शुरू होने में अब तीन हफ्ते से कम वक्त बचा हुआ है. ऐसे में फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीमों की तैयारियां शुरू कर दी हैं. हाल ही में पंजाब किंग्स की टीम भी मुंबई पहुंच गई है. तीन दिन के क्वारंटाइन के बाद टीम के खिलाड़ी अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे. हालांकि इन तीन दिनों में भी वीडियो कॉन्फ्रेंस पर टीम इकट्ठे होकर IPL 2022 की रणनीति पर चर्चा करती रहेगी.

फिलहाल यह टीम मुंबई की एक होटल में ठहरी हुई है. कोच अनिल कुंबले और सहायक कोच जॉन्टी रोड्स भी टीम के साथ इसी होटल में हैं. होटल पहुंचते ही अनिल कुंबले ने कहा, 'टीम के सभी खिलाड़ियों से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हूं. फिलहाल तो पूरे तीन दिन क्वारंटाइन रहना है. इसके बाद IPL 2022 की तैयारियों को शुरू करेंगे.'

कुंबले ने आगे कहा, 'पिछले दो सालों से क्रिकेट स्टेडियम में दर्शक मौजूद नहीं रहते थे. इस बार इनकी उपस्थिति को लेकर भी काफी उत्साह है. मैं हमारी टीम के फैंस से मिलने के लिए भी काफी उत्सुक हूं.' 

तीन दिन के क्वारंटाइन पर कुंबले ने कहा, 'इन तीन दिन हम वीडियो कॉल पर आपस में जुड़े रहेंगे. इन तीन दिनों के लिए भी बहुत कुछ प्लान किया है. कुछ फन एक्टीविटिज़ भी होंगी ताकि खिलाड़ियों का मन लगा रहे.'

गौरतलब है कि पंजाब की टीम इस बार मयंक अग्रवाल की कप्तानी में खेलते नजर आएगी. पंजाब फ्रेंचाइजी ने मयंक को नीलामी के पहले ही रिटेन कर लिया था. 

पंजाब की पूरी टीम: मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, संदीप शर्मा, बलतेज सिंह, कगिसो रबाडा, ऋतिक चटर्जी, शाहरुख़ खान, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, नाथन एलिस, प्रेरक मांकड, इशान पोरेल, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बरार, वैभव अरोड़ा, अंश पटेल, राज अंगद बावा, बेनी हॉवेल, शिखर धवन, ऋषि धवन, जॉनी बेयरस्टो और भानुका राजापक्षा.

यह भी पढ़ें..

गेंद पर थूक नहीं लगा पाएंगे खिलाड़ी, स्ट्राइक लेने से लेकर मांकडिंग तक बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम

12 मार्च को कप्तान के नाम का ऐलान करेगी RCB, डिविलियर्स को भी मिल सकती है नई जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था...', IPL फाउंडर ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान
'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था', IPL फाउंडर ललित मोदी का सनसनीखेज दावा
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
IPL 2026: पॉवरप्ले नियमों से सचिन तेंदुलकर नाराज, बदलने को लेकर दिया अनोखा सुझाव
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल खत्म होते वैभव सूर्यवंशी का घर से निकलना मुश्किल! यह है बड़ी वजह
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल खत्म होते वैभव सूर्यवंशी का घर से निकलना मुश्किल! यह है बड़ी वजह
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget