एक्सप्लोरर

CSK vs RR: राजस्थान से मिली हार के बाद क्या बोले CSK के कप्तान एमएस धोनी?

IPL में शुक्रवार रात को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

MS Dhoni on CSK Defeat: IPL में शुक्रवार रात को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थे. इस मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को आखिरी ओवर में 5 विकेट से रोमांचक शिकस्त दी. चेन्नई इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी थी. ऐसे में उसके लिए इस मैच में हार-जीत का कोई फर्क नहीं था. वह बस जीत के साथ IPL 2022 से विदा लेना चाहती थी, लेकिन ऐसा हो न सका. मैच के बाद चेन्नई के कप्तान धोनी ने बताया कि अगर 10 से 15 रन और होते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और होता. उन्होंने चेन्नई के युवा खिलाड़ियों के इस सीजन में दमदार प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी.

धोनी ने कहा, 'हमने हल्की बल्लेबाजी की. हमने एक वक्त एक के बाद एक विकेट गंवा दिए और इस कारण मोईन को अपना खेल बदलना पड़ा. अगर कोई एक भी बल्लेबाज मोईन के साथ खड़ा रहता तो वह अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रख सकते थे. हमने जब एक दम विकेट खोए तो वहां रोल और जिम्मेदारी बदल गई. मुझे लगता है हम 10 से 15 रन कम रह गए.'

धोनी ने मुकेश चौधरी को जमकर सराहा
धोनी ने मुकेश की तारीफ करते हुए कहा, 'युवाओं में मुकेश एक बड़ा उदाहरण साबित हुए. उन्होंने CSK के लिए सभी मैच खेले. यह देखना बेहद दिलचस्प है कि उन्होंने पहले मैच से लेकर आखिरी मैच तक कितना कुछ सुधार किया. अब वह डेथ ओवर्स में किस तरह गेंदबाजी करते हैं. यही हम युवा खिलाड़ियों से चाहते हैं. एक बार जब आपको अनुभव मिल जाए तो जरूरी यह होता है कि अगले साल से आप इस अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ें.'  

रोमांचक रहा CSK का आखिरी मैच
इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोईन अली के 93 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत 150 रन बनाए. उनके अलावा चेन्नई का अन्य कोई बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक सका. जवाब में राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल (59) और रविचंद्रन अश्विन (40) की पारियों की बदौलत आखिरी ओवर में लक्ष्य को हासिल किया. आखिरी दो ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 19 रन बनाने थे. यहां अश्विन ने ताबड़तोड़ शॉट खेलकर टीम को जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें..

Shoaib Akhtar: सहवाग के बयान पर अख्तर का पलटवार, बोले- अगर वीरू ICC से ज्यादा जानते हैं तो...

DC vs MI: मुंबई को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच सकते हैं कोहली, इसी मैच पर टिकी है RCB के प्लेऑफ खेलने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget