एक्सप्लोरर

CSK vs DC: जीत के बाद बोले धोनी- प्लेऑफ में पहुंचे तो अच्छी बात, नहीं पहुंचे तो दुनिया का अंत नहीं हो जाएगा

IPL में रविवार रात को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन के विशाल अंतर से मात दी.

MS Dhoni on CSK win: IPL में रविवार रात को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी चौथी जीत हासिल हुई. CSK ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 91 रन के विशाल अंतर से मात दी. यह इस IPL की सबसे बड़ी जीत भी रही. इस जीत के बाद CSK कप्तान एमएस धोनी बड़े खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने अपनी टीम की बल्लेबाजी की तो तारीफ की ही साथ ही दो युवा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और सिमरजीत सिंह की भी जमकर सराहना की. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो यह बहुत अच्छी बात होगी. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो भी यह दुनिया का अंत नहीं है.

मैच के बाद धोनी ने कहा, 'मुकेश और सिमरजीत दोनों ने परिपक्व होने के लिए वक्त लिया. दोनों गेंदबाजों में काफी प्रतिभा है. ये जितना ज्यादा क्रिकेट खेलेंगे उतने ज्यादा बेहतर होते जाएंगे. गेंदबाजी की सफलता यह समझने में है कि असल में कौन सी गेंदें फेंकनी है और कौन सी गेंदें नहीं फेंकनी है. खासकर टी-20 में यह ज्यादा मायने रखता है कि किस तरह की गेंदें नहीं फेंकनी है.'

मुकेश चौधरी ने इस मुकाबले में तीन ओवर में महज 22 रन देकर दो विकटे झटके. वहीं, सिमरजीत सिंह ने चार ओवर में 27 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. ये दोनों गेंदबाज चेन्नई के लिए बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं. हालांकि शुरुआती मुकाबलों में इन गेंदबाजों को ज्यादा सफलता नहीं मिली थी.

धोनी ने 8 गेंदों पर खेली 21 रन की पारी
धोनी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की शैली पर भी बात रखी. उन्होंने कहा, 'मैं आते ही बड़े शॉट लगाना पसंद नहीं करता लेकिन अगर पारी में 12 ही गेंदें बाकी हैं तो बड़े शॉट ही मदद करते हैं. अगर आपके हिस्से 2 गेंदें आ रही हैं तो इन पर एक या दो रन बनाकर कुछ नहीं होने वाला. अगर इन दो गेंदों पर हम में से कोई 8 रन बना दे तो यह काफी मददगार साबित हो सकते हैं.' बता दें कि धोनी ने इस मुकाबले में पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आते ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए थे. धोनी ने नाबाद 8 गेंद पर 21 रन की पारी खेली थी.

'प्लेऑफ में पहुंचे तो ठीक नहीं पहुंचे तो..'
इस दौरान धोनी ने नेट रन रेट पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'मैं गणित का फैन नहीं हूं. स्कूल में भी मैं गणित में अच्छा नहीं था. नेट रन रेट के बारे में सोचने से कोई मतलब नहीं है. आपको बस IPL एंजॉय करना चाहिए. जब दो टीमें खेलती हैं तो आपको ये सब सोचकर अतिरिक्त दबाव में नहीं आना चाहिए. आपको बस ये सोचना चाहिए कि अगले मैच में क्या करना है. अगर हम प्लेऑफ में जगह बना पाए तो बहुत अच्छी बात है. अगर ऐसा नहीं हो पाया तो यह दुनिया का अंत नहीं है.'

यह भी पढ़ें..

Kevin Pietersen Tweet: युवराज और पीटरसन भिड़े, फेवरेट फुटबॉल टीमों को लेकर ऐसे चली ट्विटर पर जंग

IPL 2022: शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स का बायो-बबल छोड़ गुयाना लौटे, फ्रेंचाइजी ने वीडियो पोस्ट के जरिए दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget