एक्सप्लोरर

CSK vs RCB: डुप्लेसिस एंड कंपनी के लिए धोनी बनेंगे सबसे बड़ी चुनौती! RCB के होम ग्राउंड पर चौंकाने वाले हैं माही के आंकड़े

CSK vs RCB: IPL में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा. यहां धोनी का पिछला रिकॉर्ड लाजवाब रहा है.

MS Dhoni: IPL में आज (17 अप्रैल) एमएस धोनी एक्शन में होंगे. घुटना चोटिल होने के बावजूद वह मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान संभालते दिखेंगे. CSK की टीम आज रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैदान में होगी. यह मुकाबला RCB के होम ग्राउंड पर ही खेला जाएगा. यहां RCB के लिए धोनी ही सबसे बड़ी चुनौती होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि यह खिलाड़ी वर्तमान में तो शानदार फॉर्म में है ही, इसके साथ ही इस मैदान पर उनकी पिछली 10 पारियों के आंकड़े भी चौंकाने वाले रहे हैं.

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी का जलवा रहा है. उन्होंने इस मैदान पर पिछली 10 पारियों में 92.6 की लाजवाब बल्लेबाजी औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 180.86 का रहा है. धोनी ने इन 10 पारियों में पांच अर्धशतक के साथ कुल 463 रन जड़े हैं. ऐसी रही है RCB के होम ग्राउंड पर धोनी की पिछली 10 पारियां... 65 (30), 70*(40), 51*(20), 24(10), 49*(28), 13(13), 9(8), 28(25), 70*(34), 84*(48).

IPL 2023 में भी लाजवाब फॉर्म में हैं धोनी
एम एस धोनी इस सीजन में काफी नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसके चलते उन्हें कम ही गेंदों का सामना करना मिला है. धोनी ने इस सीजन में अब तक केवल 27 गेंद खेली है और 58 रन जड़े हैं. यानी उन्होंने 200+ के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. उनका बल्लेबाजी औसत भी 58 का रहा है. उन्होंने हर चौथी गेंद पर बाउंड्री लगाई है. यहां छ्क्कों की तादाद चौकों से ज्यादा है. पिछले मैच में तो वह CSK के लिए असंभव सी लग रही जीत को लगभग संभव करने के करीब पहुंच चुके थे.

धोनी और कोहली की टीमों में जमकर होगी टक्कर
CSK और RCB का आज होने वाला मुकाबला कड़ी टक्कर का होगा. यह दोनों टीमें इस सीजन में चार-चार मुकाबले खेल चुकी है और दो-दो जीत दर्ज कर चुकी है. यानी दोनों ही टीमें बराबरी की टक्कर वाली हैं. सबसे खास बात यह है कि इन टीमों के दो बड़े खिलाड़ी फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं. CSK से जहां धोनी कहर बरपा रहे हैं तो RCB के लिए विराट कोहली जमकर रन बटोर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

RR vs GT: रोमांच की सारी हदें पार कर गया राजस्थान-गुजरात का मैच, सैमसन और हेटमायर ने दिलाई रॉयल्स को जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget