एक्सप्लोरर

MI vs RCB: क्रुणाल पांड्या का कैच लेने की कोशिश में घायल हुए विराट कोहली, आंख के नीचे लगी चोट

मुंबई इंडियंस की पारी के 9वें ओवर के दौरान कोहली के हाथों से छिटक कर गेंद उनकी दायीं आंख में जा लगी. चोट लगने के बाद भी कोहली ने आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत की और 33 रन बनाकर टीम की जीत में शानदार योगदान दिया.

IPL 2021: आरसीबी ने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल के 14वें सीजन में अपने अभियान की शुरुआत की. हालांकि मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने क्रुणाल पांड्या का एक आसान सा कैच छोड़ दिया और इस दौरान वो चोटिल भी हो गए. इस हादसे के बाद भी कोहली मैदान पर डटे रहे और उन्होंने आरसीबी की जीत के लिए एक उपयोगी पारी भी खेली.

दरअसल मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर में आरसीबी के काइल जैमिसन गेंदबाजी करने आए. ओवर की पहली ही गेंद पर मुंबई के बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या ने हवा में एक शॉट खेला, जिसे कोहली ने कैच करने की कोशिश की. इस दौरान गेंद कोहली के हाथों से छिटक कर उनकी दायीं आंख के नीचे जा लगी. जिस से उनकी आंख के नीचे सूजन आ गयी और निशान भी बन गया. पारी के बाद वह अपनी आंख पर बर्फ से सिकाई करते भी नजर आए.

रोहित को किया था रन आउट 

विराट की गिनती विश्व के सबसे बेहतरीन और सबसे फिट खिलाड़ियों में की जाती हैं. मैच के दौरान भी उन्होंने अपनी चुस्त फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को अपने शानदार थ्रो से रन आउट करने में अहम भूमिका निभाई.

पहले मैच में आरसीबी को मिली जीत 

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज बेहद ही रोमांचक मैच के साथ हुआ है. आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को आरसीबी के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने आरसीबी के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे विराट कोहली की टीम ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर जीत मिली. आरसीबी की जीत में डीविलियर्स ने 48 रन की पारी खेलकर अहम योगदान दिया. जबकि कोहली ने 33 रनों की पारी खेली. मुंबई इंडियंस के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने वाले हर्षल पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

यह भी पढ़ें 

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर हर्षल पटेल ने रचा इतिहास

IPL 2021: CSK के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को मिली बड़ी राहत, कैंप से दो स्टार खिलाड़ी जुड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget