एक्सप्लोरर

MI vs RCB Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में होगा मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच, जानिए कैसा रहेगा पिच का बर्ताव

Wankhede stadium pitch report: आज आईपीएल का मैच नंबर 20 मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा. जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

MI vs RCB 2025 Pitch Report: आईपीएल में आज (7 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला होगा. एक तरफ विराट कोहली होंगे दूसरी तरफ रोहित शर्मा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम के लिए राहत भरी खबर है कि जसप्रीत बुमराह टीम में लौट आए हैं, देखना होगा कि वह आरसीबी के खिलाफ खेलते हैं या नहीं. चलिए जानते हैं वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे अधिक मदद मिलेगी? इस स्टेडियम का रिकॉर्ड कैसा है और मैच के दौरान मुंबई का मौसम कैसा रहेगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. आज होने वाला मुकाबला उसका सीजन का चौथा मैच होगा, इससे पहले टीम ने खेले 3 में से 2 मैच जीते हैं. मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम ने 4 में से सिर्फ 1 ही मैच जीता है, वह लिस्ट में 8वें नंबर पर है. 

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल रिकॉर्ड

वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक कुल 117 मैच खेले गए हैं, इसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 54 बार और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 63 बार जीती है. 

  • टॉस जीतने वाली टीम ने जीते- 61 बार
  • टॉस हारने वाली टीम ने जीते- 56 बार
  • वानखेड़े स्टेडियम पर सर्वाधिक टीम स्कोर- 235 (RCB ने MI के खिलाफ बनाया)
  • सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर- 133 नाबाद (RCB प्लेयर एबी डिविलियर्स ने MI के खिलाफ बनाए)
  • सबसे बेस्ट स्पेल- 5/18 (MI प्लेयर हरभजन सिंह ने CSK के खिलाफ)

Wankhede stadium pitch report: पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाजों के मुकाबले बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती है. इस स्टेडियम पर बेशक बेस्ट स्पेल हरभजन सिंह के नाम है लेकिन यहां स्पिनर्स के मुकाबले तेज गेंदबाजों को थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी. यहां लक्ष्य का पीछा करना अच्छा फैसला होगा, ओस बड़ा रोल निभाएगी. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कोशिश करनी होगी कि 200 से ऊपर का स्कोर बनाया जाए. अगर इससे कम का लक्ष्य रहा तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा मुश्किल नहीं होगी.

आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम 

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में बारिश कोई बाधा नहीं बनेगी. मैच के दौरान शहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा, मौसम साफ़ रहेगा और 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget