एक्सप्लोरर

MI vs DC Head to Head: दिल्ली और मुंबई के बीच बराबरी की रही है टक्कर, जानें आज कौन मारेगा बाज़ी

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इडियंस के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं. इनमें लगभग बराबरी की जीत-हार हुई है. आज का मुकाबला भी बराबरी का ही रहने वाला है.

MI vs DC Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स आज अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस का सामना करेगी. इस सीजन में दिल्ली को अपने पिछले तीनों मुकाबलों में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है. उधर, मुंबई इंडियंस भी इस सीजन के अपने दोनों मुकाबले गंवा चुकी है. यानी दोनों टीमों का अब तक जीत का खाता नहीं खुला है. ऐसे में यह टीमें आज हर हाल में अपना हार के सिलसिले का क्रम तोड़ना चाहेगी.

दोनों ही टीमें अब तक IPL 2023 में बेरंग रही हैं. कह सकते हैं कि दोनों ही टीमें लगभग एक जैसे फॉर्म में हैं. इन टीमों में इक्का-दुक्का खिलाड़ी ही अच्छा खेल पा रहे हैं, बाकी प्लेयर्स का परफॉर्मेंस खराब रहा है. ऐसे में आज का मुकाबला किस टीम के हाथ लगेगा, यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा.

क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 32 मुकाबले हुए हैं. इनमें दिल्ली ने 15 जीते हैं और मुंबई ने 17 मैचों में जीत हासिल की है. यानी IPL में इन दोनों टीमों की टक्कर लगभग बराबरी की रही है. कहा जा सकता है कि आज तक एक बार भी IPL खिताब नहीं जीत पाने वाली दिल्ली कैपिटल्स का 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह लगभग बराबरी का रिकॉर्ड हैरान कर देने वाला है.

आज कौन मारेगा बाज़ी?
यह कहना मुश्किल है. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजी में केवल डेविड वॉर्नर चल रहे हैं और मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा हमेशा तैयार रहते हैं. इन दोनों के अलावा दिल्ली और मुंबई में बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वैसे कुछ हद तक मुंबई के बल्लेबाज फिर भी दिल्ली के बल्लेबाजों से बेहतर कर रहे हैं. ईशान, रोहित और टिम डेविड ने छोटी लेकिन ठीक-ठाक पारियां खेली हैं. जबकि दिल्ली के लिए रिली रोसू, रोवमैन पॉवेल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी अब तक पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं.

वैसे, गेंदबाजी के मामले में दिल्ली की टीम मुंबई पर भारी नजर आती है. दिल्ली के मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्खिया और कुलदीप यादव औसत गेंदबाजी कर रहे हैं. उधर मुंबई में लगभग सभी गेंदबाज बेरंग नजर आए हैं.

कुल मिलाकर एक टीम बल्लेबाजी में थोड़ी बेहतर नजर आ रही है तो दूसरी टीम गेंदबाजी में हावी दिख रही है. ऐसे में आज का मुकाबला रोमांचक हो सकता है. अब जीत किसकी होगी, यह काफी हद तक टॉस पर भी निर्भर करेगा. बता दें कि यहां चेज़ करने वाली टीम का सक्सेस रेट ज्यादा है. पिछले 31 मुकाबलों में यहां 23 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.

यह भी पढ़ें...

Tushar Deshpande: क्या रोहित शर्मा को लेकर तुषार देशपांडे ने वाकई दिया था असभ्य बयान? जानें CSK गेंदबाज का क्या है कहना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget