एक्सप्लोरर

LSG VS DC: हार से निराश ऋषभ पंत ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'यह 50-50 प्रतिशत वाला फैसला...'

सुपर जाइंटस की टीम इससे पहले तेज गेंदबाजों लुंगी एनगिडी (27 रन पर तीन विकेट) और टी नटराजन (29 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई.

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट की हार के बाद स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाजों ने पर्याप्त रन नहीं बनाए.

सुपर जाइंट्स के 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने इंपेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे समीर रिजवी की 47 गेंद में चार छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 70 रन की पारी और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39, 32 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 110 रन की अटूट साझेदारी से 26 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद 17.1 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज की.

सुपर जाइंटस की टीम इससे पहले तेज गेंदबाजों लुंगी एनगिडी (27 रन पर तीन विकेट) और टी नटराजन (29 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई. कुलदीप यादव (31 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए.

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘बल्लेबाजी में हम बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए. योजना यह थी कि (निकोलस) पूरन पांचवें नंबर पर आकर बीच के ओवरों में जिम्मेदारी संभालें. हमें एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो ‘इंपेक्ट प्लेयर’ के तौर पर कुछ रन जोड़ सके क्योंकि एक अच्छी पिच पर हमारे पास काफी रन नहीं थे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आयुष बडोनी के लिए एक खास भूमिका तय की थी कि जब हमारे शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाएं तो वह उस समय छाप छोड़ सकें. नई गेंद से काफी मदद मिल रही थी लेकिन आप 140 रन (141 रन) बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव नहीं डाल सकते. हमें 20 अतिरिक्त रन भी भारी पड़े.’’

इस मैच में पारी का आगाज करने वाले पंत से जब यह पूछा गया कि क्या वह आगामी मुकाबलों में भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया.उन्होंने कहा, ‘‘यह 50-50 प्रतिशत वाला फैसला था लेकिन यकीनन आप मुझे शीर्ष क्रम में खेलते हुए देखेंगे.’’

पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए थे और उन्होंने इस पर कहा, ‘‘मेरे आउट होने से उबरने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि मैं इसे नजरअंदाजं करूं क्योंकि मैं इसे नियंत्रित नहीं कर सकता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget