एक्सप्लोरर

LSG vs RCB: एलिमिनेटर मैच में कहां-कहां हुई लखनऊ से चूक? जानिए हार के 3 बड़े कारण

Eliminator Match: IPL में बीती रात हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा.

IPL 2022: IPL में बुधवार रात को हुए एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने-सामने थी. इस मुकाबले में RCB ने LSG को 14 रन से शिकस्त दी. RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार (112) और दिनेश कार्तिक (37) की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत 207 रन का विशाल स्कोर बनाया था. जवाब में LSG की टीम ने भी मजबूती के साथ लक्ष्य का पीछा किया लेकिन वह निर्धारित ओवरों में 193 रन ही बना पाई. इस मैच में LSG की हार के बड़े कारण क्या रहे, यहां समझें..

1. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का कैच ड्रॉप करना: दिनेश कार्तिक जब 6 गेंद पर 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनका कैच लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने ड्रॉप कर दिया. मैच के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यह कैच छूटा था. इसके बाद दिनेश कार्तिक ने 17 गेंदें और खेलीं और 35 रन कूट डाले. इस तरह कार्तिक 23 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस ताबड़तोड़ पारी ने RCB को 200 पार पहुंचाने में मदद की.  

2. रजत पाटीदार (Rajat Patidar) का कैच छोड़ना: RCB की पारी के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर LSG के पास रजत पाटीदार को आउट करने का अच्छा मौका था लेकिन दीपक हुडा ने कैच ड्रॉप कर दिया. रजत उस वक्त 40 गेंद पर 72 रन बनाकर खेल रहे थे. इस कैच के छूटने के बाद रजत ने ताबड़तोड़ अंदाज में 14 गेंद पर 40 रन जड़े. अगर हुडा उस वक्त रजत का यह कैच पकड़ लेते तो RCB पर दबाव बनाया जा सकता था और बड़ा स्कोर बनाने से रोका जा सकता था.

3. डेथ ओवर्स में RCB के गेंदबाजों का कमाल: RCB की बल्लेबाजी के दौरान फील्डिंग में तमाम गलतियों के बावजूद लखनऊ की टीम इस मैच को जीत सकती थी. एक वक्त लखनऊ को 18 गेंद पर महज 41 रन की दरकार थी, जबकि उसके 7 विकेट हाथ में थे. यहां पर RCB के गेंदबाज हर्षल पटेल और जोस हेजलवुड ने दमदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को जरूरी रन नहीं बनाने दिए. डेथ ओवर्स में हर्षल ने दो ओवर में महज 17 रन दिए और एक विकेट चटकाया, वहीं हेजलवुड ने एक ओवर में 9 रन खर्च कर दो बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया. इस तरह इन दोनों गेंदबाजों ने आखिरी ओवर्स में RCB के जीतने की इबादत लिख दी.

यह भी पढ़ें..

GT vs RR: इस शख्स ने की थी संजू सैमसन के 47 रन बनाने की सटीक भविष्यवाणी, अब कोहली के बारे में भी बताया

GT vs RR: शॉट पड़ते ही सिर पीटने लग गए थे मैकॉय, बाउंड्री पर बटलर ने बदल दी पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget