एक्सप्लोरर

'उमरान मलिक के सामने डरेंगे इंग्लिश बल्लेबाज़, भारत की टेस्ट टीम में मिले जगह', इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

IPL 2022 में उमरान मलिक आग उगल रहे हैं. वह लगातार 150 की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे हैं. वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गति से गेंदबाजी करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं.

Kevin Pietersen on Umran Malik: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की स्पीड के फैन हो गए हैं. वह चाहते हैं कि भारतीय चयनकर्ताओं को जल्द ही उमरान मलिक को टेस्ट टीम में शामिल कर लेना चाहिए. 22 साल के उमरान मलिक इस IPL में लगातार 150 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं. पिछले मैच में उन्होंने IPL इतिहास की सबसे तेज गेंद डाली थी. यह गेंद 157 किमी/घंटे की रफ्तार की थी.

पीटरसन ने अपने एक आर्टिकल में साफ-साफ कहा है कि उमरान मलिक को इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए. पीटरसन ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को उमरान मलिक की आग उगलती गेंदों को खेलने में परेशानी जरूर आएगी.

पीटरसन लिखते हैं, 'इस वक्त IPL में कई सारे भारतीय युवा तेज गेंदबाज हैं. विदेशी गेंदबाजों में केवल लॉकी फर्ग्यूसन और अल्जारी जोसफ ही इनकी गति को टक्कर दे रहे हैं. कार्तिक त्यागी, मोहसिन खान दोनों के पास काफी गति है लेकिन एक गेंदबाज जो सबसे ज्यादा उत्साहित करता है वह उमरान मलिक हैं. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 157 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. यह वाकई में आश्चर्यजनक गति है.'

पीटरसन आगे लिखते हैं, 'आप उन्हें उस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल जॉनसन का उपयोग किया था. उन्हें तीन से चार ओवर के छोटे-छोटे स्पैल दिए जा सकते हैं, ताकि उनकी गति बनी रहे. अगर मैं भारतीय चयनकर्ता होता तो उन्हें जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले टेस्ट मैच के लिए मार्क कर के रखता. फिलहाल इंग्लैंड के बल्लेबाज काउंटी क्रिकेट में 70 मील/घंटे की रफ्तार वाली गेंदों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में वह अचानक मलिक की 90 से 95 मील/घंटे की रफ्तार वाली गेंदों को खेलने में सहज नहीं हो पाएंगे.'

उमरान मलिक इस सीजन में अब तक सनराइजर्स के लिए 10 मैचों में 15 विकेट चटका चुके हैं. वह 22.60 की बॉलिंग औसत और 8.92 की बॉलिंग इकनॉमी के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें..

DC vs SRH: शेन वॉटसन ने वॉर्नर को 'SRH के पूर्व कप्तान' कहकर बुलाया, बदले में मिला यह मजेदार जवाब

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को गुजरात की स्क्वॉड में देखना चाहते हैं हार्दिक पांड्या, लेकिन..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget