एक्सप्लोरर

PBKS vs RR: मैदान में चल रहा लाइव मैच, वहां खर्राटे भरके सो रहे जोफ्रा आर्चर; फैंस ने जमकर लिए मजे

Jofra Archer Sleeping: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर को लाइव मैच के दौरान सोते देखा गया है. उनकी सोने की तस्वीर खूब वायरल हो रही है.

Jofra Archer Sleeping Video: IPL 2025 के 18वें मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच खेला गया. मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने पहले खेलते हुए 205 रन बनाए. आमतौर पर बैटिंग करने वाली टीम के खिलाड़ी पैड बांधकर तैयार बैठे रहते हैं. राजस्थान के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर को पंजाब के मैच के दौरान सोते हुए देखा गया है. आर्चर ड्रेसिंग रूम में कंबल ओढ़ सोते रहे, जिनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

जोफ्रा आर्चर आमतौर पर बहुत निचले क्रम पर बैटिंग नहीं करते हैं, फिर भी आर्चर को सोते हुए देख फैंस चौंक उठे हैं. दरअसल यह तस्वीर यशस्वी जायसवाल के आउट होने से ठीक पहले सामने आई. एक फैन ने कहा कि जोफ्रा आर्चर दाल बाटी खाकर खूब आराम कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी खिलाड़ियों को डग आउट में बैठे-बैठे सोते हुए देखा गया है. मगर जब खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो, ऐसे में बहुत कम बार खिलाड़ियों को आराम फरमाते हुए देखा जाता है.

फैंस ने लिए मजे

मजे की बात यह रही कि राजस्थान की आधी पारी बीत जाने के बाद भी जोफ्रा आर्चर सो रहे थे. मगर कुछ मिनट बाद ही वो बैटिंग के लिए हेलमेट और पैड समेत पूरे गेट-अप में नजर आए. एक व्यक्ति ने कहा कि यहां लॉकी फर्ज्ञूसन ने जायसवाल को क्लीन बोल्ड किया, वहां आर्चर नींद का आनंद ले रहे थे.

नींद भरने के बाद जब जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी करने मैदान में आए तो उन्होंने जमकर कहर बरपाया. उन्होंने पंजाब किंग्स की पारी की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य को क्लीन बोल्ड करके गोल्डन डक का शिकार बनाया. वहीं उन्होंने फॉर्म में चल रहे पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी मात्र 10 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. 

 

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी कब लेंगे IPL से रिटायरमेंट? CSK के हेड कोच ने कर दिया खुलासा; बयान कर देगा हैरान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget