एक्सप्लोरर

IPL 2023: इरफान पठान ने बताया CSK की जीत का सिक्रेट! धोनी को लेकर कही दिल जीत लेने वाली बात

Irfan Pathan: इरफान पठान ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के कारण क्या हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स निश्चित तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करेगी.

Irfan Pathan On MS Dhoni: आईपीएल 2023 में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 6 जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. अब इस पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल, इरफान पठान ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के कारण क्या हैं? इरफान पठान ने कहा कि चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना किला बना लिया है. इसके पीछे महेन्द्र सिंह धोनी का दिमाग है.

इरफान पठान ने बताया महेन्द्र सिंह धोनी का प्लान?

इसके अलावा इरफान पठान ने महेन्द्र सिंह धोनी को 'चाचा चौधरी' से नवाजा. इरफान पठान के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स लगातार अपने घरेलू मैदान पर जीत रही है, इसके पीछे महेन्द्र सिंह धोनी की कामयाब रणनीति है. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इरफान पठान ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स निश्चित तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करेगी, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी कोशिश करेंगे कि टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में खत्म करें. ताकि, चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिले. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स टॉप-2 टीमों में फिनिश कर पाती है.

एस बद्रीनाथ और एस. श्रीसंत ने क्या कहा?

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने कहा कि इस टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण थोड़ी कमजोर लग रही है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अनुभवी नहीं हैं, लेकिन टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने संसाधनों का शानदार उपयोग किया है. इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बातचीत करते हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी खूबी है कि वह खिलाड़ियों से बेस्ट लेना जानते हैं.

ये भी पढ़ें-

Asia Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लग सकता बड़ा झटका, एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में कराने की तैयारी

IPL 2023: सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारी देख हैरान हुए सुनील गावस्कर! बोले- गली क्रिकेट की फीलिंग देते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget