एक्सप्लोरर

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 'रिटेन पॉलिसी' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कितने खिलाड़ियों को रोक सकेंगी टीमें

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेन पॉलिसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

IPL 2025 Retain Policy: आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. इस मेगा ऑक्शन से पहले टीमें कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी, इस पर सवाल बना हुआ है. बीसीसीआई ने मंगलवार को हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नियमों को लेकर फैसला किया. रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई आईपीएल फ्रेंचाइजी को 5 खिलाड़ी रिटेन करने की इजाजत दे सकता है. 

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल टीमें 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. हालांकि 'राइट टू मैच' का आॉप्शन मौजूद नहीं होगा. बीसीसीआई ने वार्षिक आम बैठक में सभी 10 टीमों के साथ रिटेन पॉलिसी के बारे में बातचीत की. ज्यादातर टीमें 5-6 खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती थीं. इसी के चलते बीसीसीआई ने पांच खिलाड़ियों के रिटेन किए जाने पर विचार कर रहा है. 

2022 के मेगा ऑक्शन से पहले टीमों के पास सिर्फ 4 ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत थी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीय और 2 विदेश खिलाड़ी शामिल हो सकते थे. हालांकि 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इस बारे में कुछ साफ नहीं हो सका है कि रिटेन करने वाले खिलाड़ियों में कितने भारतीय और कितने विदेशी शामिल होंगे. फिलहाल रिटेन पॉलिसी को लेकर बीसीसीआई की तरफ से अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है. 

कई बड़े खिलाड़ियों का हो सकता है हेर-फेर

बता दें कि आईपीएल 2025 को लेकर होने वाले मेगा ऑक्शन की अभी तारीख सामने नहीं आई है. वहीं इस बार के मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों के साथ हेर-फेर देखने को मिल सकता है. 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सबसे बड़ा हेर-फेर रोहित शर्मा के रूप में देखने को मिल सकता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज कर देगी और हिटमैन लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ जाएंगे. इसके अलावा केएल राहुल को लेकर भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि वह लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि रोहित और केएल राहुल पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

 

ये भी पढ़ें...

रोहित शर्मा के फैन ने बदन पर गुदवाया टैटू, भारत-बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट से पहले दिखा दिलचस्प नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget